लखनऊ में सड़क हादसे में लैब टेक्नीशियन की मौत:परिजनों ने लगाया साथी कर्मी पर हत्या का आरोप; पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

लखनऊ में सड़क हादसे में लैब टेक्नीशियन की मौत:परिजनों ने लगाया साथी कर्मी पर हत्या का आरोप; पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में लैब टेक्नीशियन की मौत हो गई। टेक्नीशियन हॉस्पिटल से अपनी शिफ्ट खत्म करके घर लौट रहा था। इस दौरान अज्ञान वाहन ने टक्कर मार दी। भाई का आरोप है एक दिन पहले हॉस्पिटल में साथ कर्मी से लड़ाई हुई थी। परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए गोमतीनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि। गुडंबा कुर्सी रोड यूनानी हॉस्पिटल निवासी रूपेश कुमार प्रजापति लखनऊ कैंसर इंस्टिट्यूट में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार रात को करीब 9 बजे वो हॉस्पिटल से घर के लौट रहा था। तभी समतामूलक चौराहे से पास रिंग रोड मोड पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। रूपेश टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक दिन पहले हुई थी लड़ाई मृतक के भाई प्रवेश कुमार ने बताया कि रूपेश की उसके साथ काम करने वाले गौरव सिंह से लड़ाई हुई थी। इस दौरान उसने बाहर देख लेने की और जान से मारने की धमकी दी थी। भाई का कहना है कि गौरव ने सुनियोजित तरीके से गाड़ी का एक्सीडेंट करवाया है। भाई ने गोमती नगर थाने में साथी कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। गोमती नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा रही है। वहीं मृतक के परिवार में पत्नी रोशनी प्रजापति बेटी रवीना और वान्या है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *