KVS Admission 2026: 8 और 9 अप्रैल को जारी होगी मेरिट लिस्ट, इसके बाद भी रहेगा मौका, जानें पूरा शेड्यूल

KVS Admission 2026: 8 और 9 अप्रैल को जारी होगी मेरिट लिस्ट, इसके बाद भी रहेगा मौका, जानें पूरा शेड्यूल

KVS Admission 2026 : केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब छात्रों और अभिभावकों की नजर रिजल्ट डेट पर टिकी है। 2026-27 सत्र (KVS Admission Update 2026-27) के लिए बालवाटिका और क्लास 1 में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 मार्च से 2 अप्रैल तक हुए थे। अब एडमिशन प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच चुकी है, जहां प्रोविजनल लिस्ट जारी होने से लेकर फाइनल एडमिशन तक की पूरी टाइमलाइन तय कर दी गई है। इस बार प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और चरणबद्ध बनाया गया है।

पहली मेरिट लिस्ट की डेट

KVS के अनुसार, बालवाटिका-1, बालवाटिका-2 (यदि लागू हो)और बालवाटिका-3 के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट 8 अप्रैल 2026 को जारी होगी, जबकि क्लास 1 की लिस्ट 9 अप्रैल को आएगी। असम, केरल और पुडुचेरी में आम चुनाव के कारण यह लिस्ट 10 अप्रैल को जारी की जाएगी। इस लिस्ट में चयनित और वेटिंग दोनों तरह के छात्रों के नाम शामिल होंगे। एडमिशन की प्रक्रिया सबसे पहले आरटीई (RTE) कैटेगरी, फिर सर्विस प्रायोरिटी कैटेगरी और उसके बाद अन्य सीटों के लिए पूरी की जाएगी।

सीट बची तो मिलेगा मौका

अगर पहली लिस्ट के बाद सीटें खाली रह जाती हैं, तो दूसरी प्रोविजनल लिस्ट 16 अप्रैल को जारी की जाएगी। इसके बाद तीसरी और अंतिम लिस्ट 21 अप्रैल 2026 को जारी होगी। इन लिस्ट्स के जरिए उन छात्रों को मौका मिलेगा जो पहले राउंड में चयनित नहीं हो पाए। इस तरह एडमिशन पूरी तरह सीट उपलब्धता पर निर्भर रहेगा और हर चरण में नए अवसर खुलेंगे।

ऑफलाइन एडमिशन की डेट

अगर ऑनलाइन आवेदन पर्याप्त नहीं मिलते हैं, तो 21 अप्रैल को आरटीई, एससी, एसटी और ओबीसी (NCL) कैटेगरी के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का नोटिफिकेशन जारी होगा। यह प्रक्रिया 22 से 26 अप्रैल तक चलेगी और 27 से 30 अप्रैल के बीच लिस्ट जारी कर एडमिशन पूरे किए जाएंगे।

अन्य कक्षाओं के लिए कब होंगी जारी

कक्षा 2 और ऊपर की कक्षाओं के लिए खाली सीटों की संख्या के आधार पर 2 से 8 अप्रैल, 2026 तक ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया होगी। इन कक्षाओं के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची 13 अप्रैल, 2026 को घोषित की जाएगी और प्रवेश प्रक्रिया 15 अप्रैल से 20 अप्रैल, 2026 तक चलेगी। इसके अलावा क्लास 11 में एडमिशन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के रिजल्ट के बाद शुरू होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *