सहरसा में कुटीर ज्योति श्रेणी के उपभोक्ताओं को जल्द ही मुफ्त सोलर पैनल की सुविधा मिलेगी। बिजली कंपनी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत ऐसे परिवारों के घरों की छतों पर निशुल्क सोलर पैनल लगाएगी। इस पहल का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराना है। चयनित उपभोक्ताओं से ऑनलाइन सहमति पत्र मांगा बिजली कंपनी ने इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए कुटीर ज्योति श्रेणी के चयनित उपभोक्ताओं से ऑनलाइन सहमति पत्र मांगा है। सहमति प्राप्त होने के बाद बिजली कंपनी, डिस्कॉम और रेस्को के अधिकारी संबंधित घरों का स्थल निरीक्षण करेंगे। यदि छत की स्थिति अनुकूल पाई जाती है, तो उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर प्लांट के संचालन, रख-रखाव और संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। पक्का छत वाले मकान योजना के पात्र होंगे सहरसा के विद्युत कार्यपालक अभियंता ई. अमित कुमार ने बताया कि बीपीएल परिवार, जो कुटीर ज्योति श्रेणी में आते हैं और जिनके पास अपना पक्का छत वाला मकान है, वे इस योजना के पात्र होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पहले आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं के घरों में प्राथमिकता के आधार पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया सरल और निःशुल्क है। इच्छुक उपभोक्ता सुविधा ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऐप में ‘सोलर रूफटॉप के लिए सहमति’ विकल्प का चयन कर यह सहमति देनी होगी कि वे अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने और भविष्य में उसका उचित रख-रखाव करने के लिए तैयार हैं। बिजली बिल और मोबाइल नंबर देकर करें आवेदन जिन उपभोक्ताओं को ऑनलाइन आवेदन करने में कठिनाई होती है, वे अपने संबंधित विद्युत प्रमंडल कार्यालय के सुविधा काउंटर पर भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें केवल बिजली बिल और मोबाइल नंबर साथ लाना होगा। सुविधा काउंटर पर यह सेवा भी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है। बिजली विभाग ने सहरसा प्रमंडल के सभी कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं से इस योजना का लाभ उठाने और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में योगदान देने का आग्रह किया है। सहरसा में कुटीर ज्योति श्रेणी के उपभोक्ताओं को जल्द ही मुफ्त सोलर पैनल की सुविधा मिलेगी। बिजली कंपनी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत ऐसे परिवारों के घरों की छतों पर निशुल्क सोलर पैनल लगाएगी। इस पहल का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराना है। चयनित उपभोक्ताओं से ऑनलाइन सहमति पत्र मांगा बिजली कंपनी ने इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए कुटीर ज्योति श्रेणी के चयनित उपभोक्ताओं से ऑनलाइन सहमति पत्र मांगा है। सहमति प्राप्त होने के बाद बिजली कंपनी, डिस्कॉम और रेस्को के अधिकारी संबंधित घरों का स्थल निरीक्षण करेंगे। यदि छत की स्थिति अनुकूल पाई जाती है, तो उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर प्लांट के संचालन, रख-रखाव और संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। पक्का छत वाले मकान योजना के पात्र होंगे सहरसा के विद्युत कार्यपालक अभियंता ई. अमित कुमार ने बताया कि बीपीएल परिवार, जो कुटीर ज्योति श्रेणी में आते हैं और जिनके पास अपना पक्का छत वाला मकान है, वे इस योजना के पात्र होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पहले आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं के घरों में प्राथमिकता के आधार पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया सरल और निःशुल्क है। इच्छुक उपभोक्ता सुविधा ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऐप में ‘सोलर रूफटॉप के लिए सहमति’ विकल्प का चयन कर यह सहमति देनी होगी कि वे अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने और भविष्य में उसका उचित रख-रखाव करने के लिए तैयार हैं। बिजली बिल और मोबाइल नंबर देकर करें आवेदन जिन उपभोक्ताओं को ऑनलाइन आवेदन करने में कठिनाई होती है, वे अपने संबंधित विद्युत प्रमंडल कार्यालय के सुविधा काउंटर पर भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें केवल बिजली बिल और मोबाइल नंबर साथ लाना होगा। सुविधा काउंटर पर यह सेवा भी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है। बिजली विभाग ने सहरसा प्रमंडल के सभी कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं से इस योजना का लाभ उठाने और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में योगदान देने का आग्रह किया है।


