कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद में तीन दिन पहले डल्ला माजरा गांव के पास नरवाना ब्रांच नहर (भाखड़ा) से बरामद युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी है। मृत युवक के हाथ-पैर पीली रस्सी से बंधे मिले थे। पुलिस आज युवक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगी। पुलिस की जांच का पूरा फोकस पंजाब की तरफ है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया था कि मृतक युवक की उम्र 25-30 साल है। उसने ब्लैक टी-शर्ट और लोअर पहने हुए थे। उसके सिर और माथे पर गहरी चोट के निशान मिले थे। 3-4 पुराने शव को नहर से निकाला तो सिर और माथे से खून बहने लगा। पुलिस को साफ तौर पर हत्या का शक है। पंजाब में जांच का फोकस मृत युवक की लेफ्ट बाजू पर पंजाबी लिपि में सहोता का टैटू बना है। पुलिस इस टैटू को अहम सुराग मानकर जांच कर रही है, लेकिन तीन दिन बाद भी शव की पहचान नहीं हुई। पुलिस की पूरी जांच पंजाब की ओर मुड़ी हुई है। पुलिस का कहना है कि शाहाबाद और नग्गल (अंबाला) थानों में भी पूछताछ की, लेकिन वहां से कोई लापता व्यक्ति की सूचना नहीं मिली। पुलिस की दोहरी रणनीति पुलिस को पूरा यकीन है कि युवक पंजाब का रहने वाला है और उसकी हत्या कहीं और करके शव यहां नहर में फेंक दिया गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लोकल पूछताछ भी जारी है। अभी तक कोई रिश्तेदार या परिचित सामने नहीं आया है। नहर में बहता मिला था शव गोताखोर प्रगट सिंह के मुताबिक, 20 मार्च को उनको राहगीरों से नरवाना ब्रांच नहर में शव के बहने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए और शव को बाहर निकाल कर पुलिस के हवलो कर दिया।


