कुर्था विधायक ने 3 लोगों पर FIR दर्ज कराई:पप्पू यादव से विवाद के बाद सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई

कुर्था विधायक ने 3 लोगों पर FIR दर्ज कराई:पप्पू यादव से विवाद के बाद सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई

अरवल की राजनीति में गरमाहट के बीच कुर्था से जदयू विधायक पप्पू कुमार वर्मा ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह कार्रवाई पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव से जुड़े एक विवाद और सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों के बाद हुई है। मामला एक हफ्ते पहले दिए गए एक बयान से शुरू हुआ था, जो अब कानूनी मोड़ ले चुका है। दरअसल, लगभग एक सप्ताह पूर्व विधायक पप्पू कुमार वर्मा ने सांसद पप्पू यादव पर भ्रष्टाचार, निजी अस्पतालों से रिश्वत लेने और रंगदारी मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। विधायक के इन बयानों के बाद राजनीतिक गलियारों में काफी हलचल मच गई थी। यह विवाद यहीं नहीं थमा। सांसद पप्पू यादव के समर्थन में कुछ व्यक्तियों ने सोशल मीडिया पर विधायक पप्पू कुमार वर्मा को जवाब दिया। इन लोगों ने विधायक के कथित पुराने कारनामों का भी जिक्र करते हुए कई आरोप सार्वजनिक किए। विधायक पप्पू कुमार वर्मा ने इन सोशल मीडिया पोस्ट और बयानों पर आपत्ति जताई। उन्होंने इसे अपनी छवि खराब करने की साजिश करार दिया। इसके बाद उन्होंने तीन लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में शहर तेलपा थाना अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि स्थानीय विधायक के द्वारा तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जो कांड संख्या 20/26 के तहत बीएनएस के विभिन्न धाराओं में दर्ज मामले के आधार पर जांच उपरांत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अरवल की राजनीति में गरमाहट के बीच कुर्था से जदयू विधायक पप्पू कुमार वर्मा ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह कार्रवाई पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव से जुड़े एक विवाद और सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों के बाद हुई है। मामला एक हफ्ते पहले दिए गए एक बयान से शुरू हुआ था, जो अब कानूनी मोड़ ले चुका है। दरअसल, लगभग एक सप्ताह पूर्व विधायक पप्पू कुमार वर्मा ने सांसद पप्पू यादव पर भ्रष्टाचार, निजी अस्पतालों से रिश्वत लेने और रंगदारी मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। विधायक के इन बयानों के बाद राजनीतिक गलियारों में काफी हलचल मच गई थी। यह विवाद यहीं नहीं थमा। सांसद पप्पू यादव के समर्थन में कुछ व्यक्तियों ने सोशल मीडिया पर विधायक पप्पू कुमार वर्मा को जवाब दिया। इन लोगों ने विधायक के कथित पुराने कारनामों का भी जिक्र करते हुए कई आरोप सार्वजनिक किए। विधायक पप्पू कुमार वर्मा ने इन सोशल मीडिया पोस्ट और बयानों पर आपत्ति जताई। उन्होंने इसे अपनी छवि खराब करने की साजिश करार दिया। इसके बाद उन्होंने तीन लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में शहर तेलपा थाना अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि स्थानीय विधायक के द्वारा तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जो कांड संख्या 20/26 के तहत बीएनएस के विभिन्न धाराओं में दर्ज मामले के आधार पर जांच उपरांत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *