31 मार्च को कुंवरगढ़ महोत्सव का शुभारंभ:CM विष्णुदेव साय करेंगे ₹133 करोड़ के विकास कार्यो का उद्घाटन

31 मार्च को कुंवरगढ़ महोत्सव का शुभारंभ:CM विष्णुदेव साय करेंगे ₹133 करोड़ के विकास कार्यो का उद्घाटन

रायपुर के धरसीवां में 31 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘कुंवरगढ़ महोत्सव’ का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर क्षेत्र को ₹133 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी। विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र के विकास और सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा देगा। विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि कुंरा नगर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। राजा कुँवर सिंह गोंड की विरासत आज भी यहां की संस्कृति में झलकती है। इस महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे, जिसमें नव निर्मित तहसील कार्यालय का उद्घाटन भी शामिल है।
राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की होगी प्रस्तुतियां उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन और कुटीर उद्योगों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे स्थानीय व्यापारियों और कारीगरों को आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोक कलाकारों के साथ राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगी। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा। विधायक ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए सुरक्षा और पार्किंग की पूरी व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। प्रेस वार्ता में जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला सेन, उपाध्यक्ष दिनेश खुटे, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद साहू, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन और एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *