बिश्नोई सभा के पोस्टर से कुलदीप का नाम-फोटो गायब:पंचकूला में भजलाल की मूर्ती अनावरण कार्यक्रम का न्यौता नहीं; सैलजा को चीफ गेस्ट बुलाया

बिश्नोई सभा के पोस्टर से कुलदीप का नाम-फोटो गायब:पंचकूला में भजलाल की मूर्ती अनावरण कार्यक्रम का न्यौता नहीं; सैलजा को चीफ गेस्ट बुलाया

हरियाणा में बिश्नोई सभा के पोस्टर से पूर्व मंत्री कुलदीप बिश्नोई का नाम गायब होने से एक बार बिश्नोई परिवार को झटका लगा है। पंचकूला के बिश्नोई मंदिर में स्थापना दिवस पर कुलदीप को निमंत्रण नहीं दिया गया है। साथ ही प्रोग्राम के पोस्टर से उनका फोटो तक गायब है। प्रोग्राम में पूर्व CM चौधरी भजनलाल की मूर्ती का भी अनावरण किया जाएगा। पहले इसकी अध्यक्षता खुद कुलदीप करने वाले थे, लेकिन सीएम नायब सैनी के प्रोग्राम में न आने के कारण यह कार्यक्रम रद्द हो गया था। अब 22 मार्च को होने वाले इस प्रोग्राम में कुमारी सैलजा को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया है। हालांकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अब उनके बड़े भाई विधायक चंद्रमोहन करते नजर आएंगे। इस पोस्टर को खुद पंचकूला बिश्नोई मंदिर की ओर से जारी किया गया है। पहले 3 जून को होना था प्रोग्राम इससे पहले ये प्रोग्राम 3 जून 2025 को पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल की 14वीं पुण्यतिथि पर होना था, मगर अचानक सीएम सैनी का दौरा रद्द होने के कारण कार्यक्रम स्थगित हो गया। इस कार्यक्रम के लिए पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई और बेटे पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई सहित पूरा परिवार तैयारी में लगा था। लोगों को निमंत्रण भी दिए जा चुके थे। कुलदीप ने खुद इसकी कमान संभाल रखी थी। अब पढ़िए…कुलदीप को कब-कब नजरअंदाज किया गया 5 जगह लग चुकी पूर्व CM की प्रतिमा बिश्नोई परिवार पंचकूला के बिश्नोई मंदिर में भजनलाल की प्रतिमा स्थापित करके और मुख्यमंत्री से उद्घाटन करवाकर पूरे हरियाणा में मैसेज देने का प्रयास कर रहा था। मगर सीएम का दौरा रद्द होने के बाद कुलदीप को भी बिश्नोई सभा ने नजरअंदाज कर दिया। अब पंचकूला में पूर्व सीएम भजनलाल की छठीं प्रतिमा का अनावरण होगा। इससे पहले आदमपुर, राजस्थान के मुक्ति धाम मुकाम, जांभा, बिश्नोई मंदिर हिसार और गुरुग्राम स्मृति सदन में उनकी प्रतिमाएं लगाई जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *