Opposition to media trial against Kuldeep Singh Sengar: उन्नाव में कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थकों ने न्याय पदयात्रा निकालकर मीडिया ट्रायल का विरोध किया है। न्याय पदयात्रा की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने पदयात्रा में शामिल लोगों से बातचीत की और उन्हें 144 लागू होने की जानकारी दी। स्थानीय थाना पुलिस से मिली जानकारी के आधार के बाद न्याय पदयात्रा रोक दी गई। इस मौके पर समर्थकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अन्य अधिकारियों को संबोधित 6 सूत्री ज्ञापन दिया, जिसमें उन्होंने मीडिया ट्रायल का विरोध किया है। समर्थकों का कहना था कि मीडिया ट्रायल करके न्याय को प्रभावित किया जा रहा है।
मीडिया ट्रायल का किया गया विरोध
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थकों ने न्याय पदयात्रा निकाली। जिसमें मीडिया ट्रायल पर नाराजगी व्यक्त की। सफीपुर में निकाली गई पदयात्रा में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। समर्थकों का कहना था कि कुलदीप सिंह सेंगर से जुड़े न्यायिक मामले में मीडिया ट्रायल से न्याय प्रभावित हो रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें धारा 144 के विषय में जानकारी दी और बिना अनुमति के पदयात्रा निकालने पर रोक लगा दी।
धारा 144 का हवाला देकर रोकी गई यात्रा
मौके पर पहुंची कोतवाली प्रभारी ने न्याय पदयात्रा में शामिल लोगों को से बातचीत की और उन्हें धारा 144 के विषय में जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी के बताने पर न्याय पदयात्रा में शामिल लोगों ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हम अपनी बात राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाना चाहते हैं। इस पर कोतवाली प्रभारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि ज्ञापन संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा। इस मौके पर दीपक सिंह, शिव सिंह, अमरेंद्र सिंह, चांद बाबू, संजय कुमार तिवारी, सोनू मिश्रा, आयुष शुक्ला, श्रीधर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।


