डूंगरपुर में क्षेत्रपाल जी मेले का आगाज, शोभायात्रा निकाली:हनुमान जन्मोत्सव पर कल निकलेगी भव्य पालकी यात्रा; अखंड पाठ भी होंगे

डूंगरपुर में क्षेत्रपाल जी मेले का आगाज, शोभायात्रा निकाली:हनुमान जन्मोत्सव पर कल निकलेगी भव्य पालकी यात्रा; अखंड पाठ भी होंगे

डूंगरपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर खड़गदा में क्षेत्रपाल जी के वार्षिक मेले का शुभारंभ बुधवार को हुआ। गुरुवार को मुख्य मेला भरेगा, जिसमें भगवान श्री क्षेत्रपालजी की पालकी यात्रा मुख्य आकर्षण रहेगी। जिले के कई हनुमान मंदिरों में अखंड हनुमान चालीसा पाठ और अन्य धार्मिक आयोजन भी होंगे। बुधवार सुबह लक्ष्मण मंदिर परिसर से संतों के सान्निध्य में एक शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा होली चौक, नवरात्र चौक और ग्वाल चौक से होते हुए क्षेत्रपाल मंदिर पहुंची। इस दौरान श्री प्रभुदास धाम रामद्वारा सागवाड़ा के महंत उदयराम जी महाराज, रामकथा वाचक कमलेश भाई शास्त्री और भागवताचार्य हरीश पंड्या उपस्थित रहे। संतों की मौजूदगी में हुआ मेले का उद्घाटन
मंदिर परिसर में संतों की उपस्थिति में मेले का विधिवत उद्घाटन किया गया। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक भट्ट और मंत्री जनार्दन द्विवेदी ने संतों का स्वागत किया। सभा अध्यक्ष चंद्रेश व्यास ने बताया कि दिनभर हनुमान यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसके बाद शाम को श्रीफल होम और आरती के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। सुबह हनुमान चालीसा पाठ और शाम को संगीतमय सुंदरकांड पाठ भी आयोजित किए गए। मेला संयोजक हरीश रोत के अनुसार गुरुवार दोपहर में भगवान श्री क्षेत्रपाल जी की पालकी यात्रा मंदिर से निकल रही है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे है। इस आयोजन को सफल बनाने में बदामीलाल टेलर, जगदीशचंद्र दवे, चिंतन द्विवेदी, पंकज जैन, सुशील मेहता, ईश्वर पाटीदार, कचरा खांट, रतिलाल बामणिया, पराग कलाल और भरतलाल सोनी सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अखंड हनुमान चालीसा व महाआरती कल
इधर तहसील चौराहा स्थित राजाजी की छतरी में विराजित श्रीजगदीश मंदिर में 2 अप्रैल गुरुवार को अखंड हनुमान चालीसा पाठ और महाआरती का आयोजन होगा। यह आयोजन शाम 5:30 बजे श्रीनाथजी मंदिर से होगी। इसके बाद श्रद्धालु सामूहिक रूप से भक्तिभाव के साथ शोभायात्रा के रूप में तहसील चौराहा स्थित राजाजी की छत्री में स्थित श्रीजगदीश मंदिर के लिए रवाना होगी। मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद निर्धारित समय पर शाम 6 बजे से अखंड हनुमान चालीसा पाठ प्रारंभ होगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु एक साथ हनुमान जी की स्तुति करेंगे। इसके उपरांत विधि-विधान के साथ महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होगा। शाम 5:30 बजे तक श्रीनाथजी मंदिर पहुंचें, ताकि शोभायात्रा एवं कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *