उदयपुर में फिल्म एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर और स्टेबिन बेन की शादी 11 जनवरी को होगी। आज दोपहर बाद मेहंदी का कार्यक्रम है, वहीं रात को संगीत नाइट होगी। उदयसागर झील के बीच रेफल्स होटल में वेडिंग हो रही है। इससे पहले शुक्रवार को हल्दी में कृति सेनन अपनी बहन के साथ डांस करती दिखीं। नूपुर भी डांस करती नजर आई। सोशल मीडिया में नूपुर और स्टेबिन के फंक्शन के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें पूरा परिवार मस्ती करता नजर आ रहा है। एक वीडियो में कृति बहन नूपुर और उनकी सहेलियों के साथ हनीमून ट्रैवल्स के गाने ‘सजना जी वारी-वारी’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं, कृति सेनन का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो ‘फिल्म फुकरे’ फेम एक्टर वरुण शर्मा के साथ भोजपुरी गाने पर डांस कर रही हैं। वरुण और कृति ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर डांस किया। नूपुर-स्टेबिन कृति के इस परफॉर्मेंस को एंजॉय करते दिख रहे हैं। वेडिंग को लेकर होटल के आस-पास भी पूरी सिक्योरिटी है। फैमिली मेंबर्स के अलावा किसी को भी फोटो लेने की मनाई है। होटल स्टाफ को भी शादी के सभी फंक्शन की जानकारी सीक्रेट रखने को कहा है। एक और वीडियो में कृति बहन के लिए पंजाबी सॉन्ग ‘दिल तू जान तू’ पर भी परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। वीडियो में कृति की मां भी उनके साथ हैं। कृति परफॉर्मेंस के दौरान प्यार से बहन का माथा चूमती दिखीं। इससे पहले कृति सेनन, नूपुर और स्टेबिन बेन अपने-अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बुधवार (7 जनवरी) शाम को ही रेफल्स होटल पहुंच गए थे। कृति सेनन के बॉयफ्रेंड कबीर लाइमलाइट में
शादी में शामिल होने कृति सेनन के बॉयफ्रेंड कबीर भी आए हैं। वे बुधवार को कृति और उनके परिवार के साथ उदयपुर पहुंचे थे। कृति और कबीर को एक साथ एयरपोर्ट से निकलते हुए देखा गया था। होटल रेफल्स में हो चुकी हाईप्रोफाइल शादियां
होटल रेफल्स में कई हाईप्रोफाइल शादियां हो चुकी हैं। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी संधु, भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या, हरियाणा के भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई और राजस्थान की रहने वाली IAS परी बिश्नोई की शादी भी यहां हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इंडस्ट्री के लोगों के लिए मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी, जो 13 जनवरी को होगी। — ये खबर भी पढ़ें एक्ट्रेस कृति सेनन बहन की शादी के लिए उदयपुर आईं:बॉयफ्रेंड भी साथ दिखे; 9 जनवरी से शुरू होंगी रस्में, 11 जनवरी को फेरे लेंगी नूपुर बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी बहन की शादी के लिए बुधवार को उदयपुर पहुंचीं। उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर भी साथ दिखे। कृति की बहन एक्ट्रेस नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन की शादी रैफल्स होटल में 11 जनवरी को होगी। (पूरी खबर पढ़ें) जोधपुरी सूट में रॉयल वेडिंग में पहुंचे ट्रम्प के बेटे:हाथी पर नाचा दूल्हा, नोरा और माधुरी दीक्षित की धमाकेदार परफॉर्मेंस; PHOTOS में शाही शादी उदयपुर के जग मंदिर पैलेस में आज अमेरिकी बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा की रॉयल वेडिंग संपन्न हुई। शादी की रस्में आज सुबह 11 बजे से 2 बजे तक जग मंदिर पैलेस में हुईं। इस दौरान डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन के साथ पहुंचे। उन्होंने व्हाइट कलर का जोधपुरी सूट पहना। (पूरी खबर पढ़ें)
बहन की शादी में ‘भोजपुरी गाने’ पर नाची कृति सेनन,VIDEO:दुल्हन ने भी डांस किया, एक्टर वरुण शर्मा ने भी लगाए ठुमके; कल होंगे फेरे


