कृष्णा गुप्ता को मैट्रिक परीक्षा में बिहार में 9वां स्थान:गोपालगंज के छात्र को मिले 482 अंक, पिता नाइट गार्ड और मां सरकारी शिक्षिका

कृष्णा गुप्ता को मैट्रिक परीक्षा में बिहार में 9वां स्थान:गोपालगंज के छात्र को मिले 482 अंक, पिता नाइट गार्ड और मां सरकारी शिक्षिका

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही गोपालगंज में खुशी का माहौल है। मांझा प्रखंड के धरमपरसा गांव निवासी कृष्णा गुप्ता ने कुल 482 अंक (96.4%) प्राप्त कर राज्य में 9वां स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले का नाम रोशन हुआ है। कृष्णा की मां कुमारी रीना सरकारी शिक्षिका कृष्णा की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और परिवार का अटूट सहयोग रहा है। उनकी माता कुमारी रीना, जो स्वयं एक सरकारी शिक्षिका हैं, उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणास्रोत रहीं। कृष्णा ने बताया कि माता कुमारी रीना और पिता सुधीर गुप्ता के उचित मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षिका हैं मां कृष्णा मूल रूप से विजयीपुर प्रखंड के मुसहरी बाजार के निवासी हैं, लेकिन वर्तमान में उनका परिवार मांझागढ़ के धरमपरसा में रहता है। वह मांझा प्रखंड के धर्मपरसा स्थित उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के छात्र हैं। उनकी माता कुमारी रीना हरपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षिका हैं, जबकि उनके पिता उसी विद्यालय में रात्रि प्रहरी (नाइट गार्ड) के रूप में कार्यरत हैं। दिन-रात स्कूल की सुरक्षा में तैनात पिता और छात्रों का भविष्य संवारने वाली माता के संस्कारों ने कृष्णा को मेहनत का महत्व सिखाया। संसाधनों की कमी के बावजूद, कृष्णा ने इसे अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत बनाया और अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। कृष्णा इंजीनियर बनना चाहते हैं, लोगों ने दी बधाई कृष्णा ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। वह भविष्य में एक कुशल इंजीनियर बनना चाहते हैं, जो उनकी माता का भी सपना है। कृष्णा के टॉप टेन में आने की खबर फैलते ही गांव और प्रखंड में बधाई देने वालों का तांता लग गया। मुसहरी बाजार से लेकर धरमपरसा तक लोग छात्र की इस उपलब्धि पर जश्न मना रहे हैं।
कृष्णा गुप्ता माँझा प्रखंड स्थित हाई स्कूल धर्मपरसा के छात्र हैं। जैसे ही उनके टॉप 10 की सूची में शामिल होने की खबर विद्यालय प्रशासन तक पहुँची, वहाँ हर्ष का माहौल बन गया। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पाई सफलता विद्यालय के शिक्षकों ने इसे संस्थान के लिए गौरव का क्षण बताया है।अपनी सफलता का श्रेय देते हुए कृष्णा ने बताया कि उनकी मां ने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया और उन्हें हमेशा प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी और केवल पढ़ाई के लिए ही यूट्यूब का उपयोग किया। भविष्य की योजनाओं के बारे में कृष्णा का कहना है कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर एक सफल इंजीनियर बनना चाहते हैं। कृष्णा की इस सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। गांव और आसपास के इलाकों में लोग उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का पल बताया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही गोपालगंज में खुशी का माहौल है। मांझा प्रखंड के धरमपरसा गांव निवासी कृष्णा गुप्ता ने कुल 482 अंक (96.4%) प्राप्त कर राज्य में 9वां स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले का नाम रोशन हुआ है। कृष्णा की मां कुमारी रीना सरकारी शिक्षिका कृष्णा की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और परिवार का अटूट सहयोग रहा है। उनकी माता कुमारी रीना, जो स्वयं एक सरकारी शिक्षिका हैं, उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणास्रोत रहीं। कृष्णा ने बताया कि माता कुमारी रीना और पिता सुधीर गुप्ता के उचित मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षिका हैं मां कृष्णा मूल रूप से विजयीपुर प्रखंड के मुसहरी बाजार के निवासी हैं, लेकिन वर्तमान में उनका परिवार मांझागढ़ के धरमपरसा में रहता है। वह मांझा प्रखंड के धर्मपरसा स्थित उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के छात्र हैं। उनकी माता कुमारी रीना हरपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षिका हैं, जबकि उनके पिता उसी विद्यालय में रात्रि प्रहरी (नाइट गार्ड) के रूप में कार्यरत हैं। दिन-रात स्कूल की सुरक्षा में तैनात पिता और छात्रों का भविष्य संवारने वाली माता के संस्कारों ने कृष्णा को मेहनत का महत्व सिखाया। संसाधनों की कमी के बावजूद, कृष्णा ने इसे अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत बनाया और अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। कृष्णा इंजीनियर बनना चाहते हैं, लोगों ने दी बधाई कृष्णा ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। वह भविष्य में एक कुशल इंजीनियर बनना चाहते हैं, जो उनकी माता का भी सपना है। कृष्णा के टॉप टेन में आने की खबर फैलते ही गांव और प्रखंड में बधाई देने वालों का तांता लग गया। मुसहरी बाजार से लेकर धरमपरसा तक लोग छात्र की इस उपलब्धि पर जश्न मना रहे हैं।
कृष्णा गुप्ता माँझा प्रखंड स्थित हाई स्कूल धर्मपरसा के छात्र हैं। जैसे ही उनके टॉप 10 की सूची में शामिल होने की खबर विद्यालय प्रशासन तक पहुँची, वहाँ हर्ष का माहौल बन गया। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पाई सफलता विद्यालय के शिक्षकों ने इसे संस्थान के लिए गौरव का क्षण बताया है।अपनी सफलता का श्रेय देते हुए कृष्णा ने बताया कि उनकी मां ने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया और उन्हें हमेशा प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी और केवल पढ़ाई के लिए ही यूट्यूब का उपयोग किया। भविष्य की योजनाओं के बारे में कृष्णा का कहना है कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर एक सफल इंजीनियर बनना चाहते हैं। कृष्णा की इस सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। गांव और आसपास के इलाकों में लोग उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का पल बताया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *