इमामगंज प्रखंड के मझौली स्थित कृष्णा एकेडमी में शनिवार को विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सूक्ष्म लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, विद्यालय के संस्थापक कृष्णा प्रसाद, जदयू प्रखंड अध्यक्ष बृजनंदन प्रसाद और प्राचार्य प्रमिला कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संस्थापक कृष्णा प्रसाद के योगदान को विशेष रूप से सराहा गया। बताया गया कि जब क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों का प्रभाव अधिक था, तब उन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया और नक्सल प्रभावित इलाके में कृष्णा एकेडमी की स्थापना की। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद संस्थान ने शिक्षा का प्रसार जारी रखा है। आज यह एकेडमी क्षेत्र के बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक केंद्र है। स्थापना दिवस समारोह में शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर लेखपाल आशुतोष कुमार सिंह, शिक्षक अमरेश कुमार, प्रवीण कुमार, दिवाकर कुमार, सनी कुमार, प्रियंका कुमारी, सत्येंद्र कुमार, धीरज कुमार, कुंदन कुमार, गुड्डू कुमार, प्रीतम कुमारी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इमामगंज प्रखंड के मझौली स्थित कृष्णा एकेडमी में शनिवार को विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सूक्ष्म लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, विद्यालय के संस्थापक कृष्णा प्रसाद, जदयू प्रखंड अध्यक्ष बृजनंदन प्रसाद और प्राचार्य प्रमिला कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संस्थापक कृष्णा प्रसाद के योगदान को विशेष रूप से सराहा गया। बताया गया कि जब क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों का प्रभाव अधिक था, तब उन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया और नक्सल प्रभावित इलाके में कृष्णा एकेडमी की स्थापना की। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद संस्थान ने शिक्षा का प्रसार जारी रखा है। आज यह एकेडमी क्षेत्र के बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक केंद्र है। स्थापना दिवस समारोह में शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर लेखपाल आशुतोष कुमार सिंह, शिक्षक अमरेश कुमार, प्रवीण कुमार, दिवाकर कुमार, सनी कुमार, प्रियंका कुमारी, सत्येंद्र कुमार, धीरज कुमार, कुंदन कुमार, गुड्डू कुमार, प्रीतम कुमारी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


