Kota Mandi Bhav : सोयाबीन, सरसों, जौ तेज रहा, देसी घी में गिरावट

Kota Mandi Bhav : सोयाबीन, सरसों, जौ तेज रहा, देसी घी में गिरावट

भामाशाहमंडी में बुधवार को सभी कृषि जिंसों की आवक लगभग 200000 कट्टे की रही। सोयाबीन 50, सरसों 50, जौ 50 रुपए तेज रहा। लहसुन लगभग 8000 कट्टे की आवक रही। नया लहसुन 2500 से 11500 रहा। लहसुन 500 रुपए तेज रहा। किराना बाजार में खाद्य तेलों में सि्थरता रहा। देसी घी में 100 रुपए प्रति टिन की कमी आई।

भाव इस प्रकार रहे: गेहूं नया मिल 2200 से 2275, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2300 से 2400, बेस्ट टुकड़ी 2400 से 2650, धान सुगन्धा 2800 से 3251, धान (1509 ) 3400 से 4000, धान (1847) 3200 से 3851, धान (1718-1885) 3900 से 4400, धान (पूसा-1)3600 से 4070, धान (1401-1886) 3800 से 4150, धान दागी 1500 से 3600, सोयाबीन 5000 से 5790, सरसों 6000 से 7290, अलसी 6800 से 7300, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1400 से 1800, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ नया 1900 से 2250, तिल्ली 7000 से 8500, मैथी पुरानी 5000 से 6000, मैथी नयी 5800 से 6400, धनिया बादामी 9500 से 10500, धनिया ईगल 11200 से 12000, धनिया रंगदार 12500 से 16000, मूंग 6000 से 7000, उड़द 4500 से 8200, चना देशी पुराना 4700 से 5151, चना मौसमी नया 5100 से 5350, चना पेप्सी 5200 से 5751, चना डंकी पुराना 3500 से 4500, चना काबुली 5500 से 7500, नया चना देशी 5000 से 5425 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2760, चंबल 2610, सदाबहार 2640, लोकल रिफाइंड 2570, दीप ज्योति 2660, सरसों स्वास्तिक 2720, अलसी 2570 रुपए प्रति टिन।

मूंगफली : ट्रक 3320, कोटा स्वास्तिक 2890, सोना सिक्का 3200, कटारिया गोल्ड 3020 रुपए प्रति टिन।

वनस्पति घी : स्कूटर 2070, अशोका 2070 रुपए प्रतिटिन।

चीनी : 4250 से 4300 प्रति क्विंटल रहे।

देसी घी: मिल्क फूड 9150, कोटा फ्रेश 8800, पारस 9200, नोवा 9150, अमूल 9700, मधुसूदन 9380, परम 9320 रुपए प्रतिटिन।

चावल व दाल: बासमती चावल 8500-9500, मूंग दाल 9000-9500, मोगर 10000-10500, चना दाल 6600-6800, तुअर दाल 10000-13000 क्विंटल रहा।

कोटा सर्राफा : चांदी व सोने में तेजी

सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी व व सोने के भाव में तेजी रही। चांदी के भाव 5000 की तेजी के साथ 240000 रुपए प्रति किग्रा रहे। जेवराती सोने के भाव 3500 रुपए की तेजी के साथ प्रति 10 ग्राम 152700 व शुद्ध सोने के भाव 153500 रहे।

गोल्ड कैरेट भाव

गोल्ड (24 k) (99.5): 151500

गोल्ड (22 k) :140278

गोल्ड (20 k) : 131739

गोल्ड (18 k) : 121200

गोल्ड (14 k) : 106690

(भाव: कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *