पूर्णिया कोर्ट (PRNC) से बेगूसराय, बरौनी, पटना के रास्ते हटिया (HTE) जाने वाली कोशी एक्सप्रेस 5 फरवरी से 21 मार्च तक नए रूट से चलेगी। इस दौरान यात्री घर से रूट देखकर ही निकलें। वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी कर लें, जिससे परेशानी नहीं हो। तकनीकी कारणों से बदलाव 18625 अप पूर्णिया कोर्ट-हटिया कोशी एक्सप्रेस एवं 18626 डाउन हटिया-पूर्णिया कोर्ट कोशी एक्सप्रेस पटना, जहानाबाद और गयाजी नहीं जाएगी। कोशी एक्सप्रेस से पटना जाने वाली यात्रियों को दूसरे विकल्प पर निर्भर रहना होगा। 21 मार्च तक के लिए तकनीकी कारणों से बदलाव किया गया है। जिसके कारण कोशी एक्सप्रेस पटना नहीं जाएगी, बल्कि बख्तियारपुर, राजगीर, तिलैया, कोडरमा होकर हटिया (रांची) जाएगी। वापसी में भी यह ट्रेन इसी रास्ते से आएगी। दैनिक यात्री संघ ने मांग किया है कि कोशी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन रद्द रहने के कारण डेढ़ माह तक 63217 बरौनी-दानापुर मेमू ट्रेन को बेगूसराय से चलाया जाए। पूर्णिया कोर्ट (PRNC) से बेगूसराय, बरौनी, पटना के रास्ते हटिया (HTE) जाने वाली कोशी एक्सप्रेस 5 फरवरी से 21 मार्च तक नए रूट से चलेगी। इस दौरान यात्री घर से रूट देखकर ही निकलें। वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी कर लें, जिससे परेशानी नहीं हो। तकनीकी कारणों से बदलाव 18625 अप पूर्णिया कोर्ट-हटिया कोशी एक्सप्रेस एवं 18626 डाउन हटिया-पूर्णिया कोर्ट कोशी एक्सप्रेस पटना, जहानाबाद और गयाजी नहीं जाएगी। कोशी एक्सप्रेस से पटना जाने वाली यात्रियों को दूसरे विकल्प पर निर्भर रहना होगा। 21 मार्च तक के लिए तकनीकी कारणों से बदलाव किया गया है। जिसके कारण कोशी एक्सप्रेस पटना नहीं जाएगी, बल्कि बख्तियारपुर, राजगीर, तिलैया, कोडरमा होकर हटिया (रांची) जाएगी। वापसी में भी यह ट्रेन इसी रास्ते से आएगी। दैनिक यात्री संघ ने मांग किया है कि कोशी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन रद्द रहने के कारण डेढ़ माह तक 63217 बरौनी-दानापुर मेमू ट्रेन को बेगूसराय से चलाया जाए।


