Korean Skincare: चेहरे पर चाहिए Natural Glow, ये Papaya फेस मास्क देगा कोरियन जैसी Flawless Skin

Korean Skincare: चेहरे पर चाहिए Natural Glow, ये Papaya फेस मास्क देगा कोरियन जैसी Flawless Skin
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को त्वचा संबंधी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इससे चेहरे की रंगत डाउन होती है और साथ ही डार्क सर्कल, दाग-धब्बे और झाईयों की समस्या भी बढ़ रही है। वहीं खूबसूरत दिखने की चाहत लगभग हर किसी को होती है। ऐसे में महिलाएं और लड़कियां ग्लोइंग स्किन पाने के लिए मार्केट में मिलने वाले महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स का भी कोई खास असर देखने को नहीं मिलता है।
आजकल लोगों में कोरियन ब्यूटी का क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी कोरियन स्टार जैसी ग्लास स्किन पाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको फेस पर लगाने से आपकी स्किन भी शीशे जैसी चमक उठेगी।

इसे भी पढ़ें: Holi Special Kurti Designs: ये Multi-Color Kurtis हैं Super Hit, Anarkali से Mirror Work तक सब Trend में

स्‍क‍िन के ल‍िए फायदेमंद है पपीता

दरअसल, हम यहां जिस फल की बात कर रहे हैं, वह पपीता है। यह एक ऐसा फल है, जो चेहरे की रंगत को निखारने के साथ डार्क सर्कल्स और दाग-धब्बों को भी कम करता है। पपीता में विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर और फोलेट अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह स्किन केयर में भी सहायता करते हैं।

ऐसे करें इस्‍तेमाल

कोरियन स्टार जैसी ग्लास स्किन पाने के लिए पपीते और कच्चे दूध का फेस पैक बना सकती हैं। इसके लिए एक चम्मच कच्चे दूध में तीन चम्मच मैश किया हुआ पपीता मिलाएं। फिर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए फेस पर अप्लाई करें। इसके बाद नॉर्मल पानी से फेस वॉश कर लें। आप सप्ताह में 2 से 3 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

जानिए पपाया फेस मास्क के फायदे

पपाया फेस मास्क चेहरे की रंगत को निखारता है।
यह झाइयों और दाग-धब्बों को भी कम करने में असरदार है।
यह स्किन की गहराई से सफाई करता है।
इससे आपकी स्किन फ्रेश नजर आती है।

रखें ध्यान

इस फेस पैक का रात में इस्तेमाल करना चाहिए।
इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर लें।
कोई दिक्कत होने पर एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *