कोटपूतली के कूनेड़ गांव पानी पंचायत:जल संरक्षण के लिए घर-घर सोख्ता बनाने का संकल्प लिया

कोटपूतली के कूनेड़ गांव पानी पंचायत:जल संरक्षण के लिए घर-घर सोख्ता बनाने का संकल्प लिया

कोटपूतली के कूनेड़ गांव में विश्व जल दिवस पर ‘पानी पेड़ आपके द्वारा अभियान’ के तहत ‘पानी पंचायत’ का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने घर-घर सोख्ता गड्ढे बनाने की शपथ ली, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण और पुनर्भरण को बढ़ावा देना है। जल सरंक्षण की शपथ दिलाई कूनेड़ ऑक्सीजन प्लांट में आयोजित इस पानी पंचायत की अध्यक्षता अभियान संरक्षक किशन लाल गुरुजी ने की, जबकि बीज निगम निदेशक जगदीश यादव मुख्य अतिथि रहे। अभियान संयोजक एवं जल प्रहरी दीप सिंह शेखावत ने उपस्थित किसानों और ग्रामीणों को जल संरक्षण, जल पुनर्भरण, वर्षा जल संचयन और कृषिगत जल संचयन की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि जगदीश यादव ने सभी से पानी और पेड़ों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का आग्रह किया। कार्यक्रम अध्यक्ष किशनलाल गुरुजी ने समझाया कि घर का पानी घर में, खेत का पानी खेत में, घर का प्लास्टिक घर में और गांव का प्लास्टिक गांव में रहने से ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन में सुधार होगा। सभी किसानों ने सामूहिक रूप से घर-घर में सोख्ते गड्ढे बनाने की शपथ ली। ये रहे मौजूद इस अवसर पर संरक्षक किशन लाल गुरुजी, बीज निगम निदेशक जगदीश यादव, समाजसेवी लालचंद यादव, प्रेमचंद बोहरा, जगमाल बोहरा, राजेंद्र यादव, पुनीत यादव, प्रहलाद यादव, महावीर यादव, कैलाश यादव और राजेंद्र बोहरा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *