मंदसौर में घूरने की बात पर चाकू से हमला, तीन माह पहले हुई शादी, हो गई हत्या

मंदसौर में घूरने की बात पर चाकू से हमला, तीन माह पहले हुई शादी, हो गई हत्या

मंदसौर. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार रात 8 बजे हुई चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई, जिसमें घूरने की बात पर हुए विवाद के बाद एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। यह घटना शुक्ला चौक अशोक टॉकीज क्षेत्र में हुई।

कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्रसिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि विवाद अमन उर्फ पुन्नू पिता आमिन और साहिल (20) पिता अय्युब के बीच शुरू हुआ था। विवाद का कारण घूरने की बात बताई गई। विवाद के दौरान अमन ने साहिल पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में चौराहे पर चाय पी रहे रहीम पिता मुन्ना शाह भी घायल हो गए। मृत घो​षित किया

घटना के तत्काल बाद साहिल पिता अय्युब को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल रहीम पिता मुन्ना शाह का उपचार जारी है। घटनाक्रम के बाद जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।

दूर के रिश्तेदार हैं

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी), मंदसौर, तेरसिंह बघेल ने इस संबंध में बताया कि विवाद घूरने की बात पर ही हुआ था। उन्होंने पुष्टि की कि आरोपी अमन और मृतक साहिल दूर के रिश्तेदार हैं और दोनों पक्ष मदारपुरा के ही निवासी हैं। एएसपी बघेल ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी अमन फरार है और उसकी तलाश में पुलिस दल सक्रिय है। इस घटना में साहिल की मौत हो चुकी है जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल अवस्था में है।

लगातार चल रहे चाकू

मंदसौर में लगातार चाकू चलने की घटनाएं हो रही है। तीन दिन से चाकूबाजी जारी है। एसपी विनोद मीणा के प्रयास भी इसको रोकने में सफल नहीं हो पा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *