KKR vs PBKS Weather Report: कोलकाता में बारिश के साथ तूफान का अलर्ट, 60 किमी. की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, क्या धुल जाएगा मैच?

KKR vs PBKS Weather Report: कोलकाता में बारिश के साथ तूफान का अलर्ट, 60 किमी. की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, क्या धुल जाएगा मैच?

KKR vs PBKS Weather Report: कोलकाता में आज 6 अप्रैल को बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है। बारिश की वजह से क्‍या केकेआर बनाम पंजाब किंग्‍स मैच रद्द हो जाएगा? आइये एक नजर डालते हैं कोलकाता के मौसम के हाल पर- 

KKR vs PBKS Weather Report: आईपीएल 2026 में आज सोमवार 6 अप्रैल को सीजन का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स में शाम 7.30 बजे से खेला जाना है। केकेआर को जहां आज अपनी पहली जीत की तलाश होगी तो पंजाब इस मुकाबले को जीतकर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंचने के इरादे से उतरेगी। लेकिन, इससे पहले कोलकाता के मौसम को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मैच के दौरान बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है।

बारिश के चलते लगभग रद्द हुआ अभ्‍यास सत्र

बता दें कि दोनों टीमों पर मौसम का असर पहले ही पड़ चुका है। मैच से एक दिन पहले रविवार होने वाला अभ्यास सत्र लगभग रद्द ही हो गया था, क्योंकि लगातार बारिश के कारण मैदान को कवर से ढककर रखना पड़ा। केकेआर ने इनडोर अभ्यास किया, लेकिन वह भी एक सीमित सत्र ही रहा, जिसमें केवल कुछ ही खिलाड़ी शामिल हुए। यह तैयारी के लिए बिल्कुल भी आदर्श स्थिति नहीं है। खासकर तब जब केकेआर ने अपने अभियान की शुरुआत लगातार दो हार के साथ की हो।

कोलकाता मौसम का हाल

ईडन गार्डन्स पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, काल बैसाखी तूफानों के कारण 6 से 9 अप्रैल के बीच कोलकाता में मौसम अस्थिर रहने की संभावना है। खासकर शाम के समय गरज-चमक के साथ बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

7 से 9 बजे के बीच ज्‍यादा बारिश की संभावना

मैच के समय शाम 7 से 8 बजे के बीच बारिश की संभावना 40 प्रतिशत है, जो अगले एक घंटे में बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगी, और फिर रात में धीरे-धीरे कम हो जाएगी। मैच के दौरान तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है और आर्द्रता का स्तर 70 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे खिलाड़ियों के लिए स्थितियां थोड़ी उमस भरी और मुश्किल हो सकती हैं।

ईडन गार्डन्स में बारिश का अनुमान (6 अप्रैल)

7 PM – 8 PM 40% बारिश

8 PM – 9 PM 50% बारिश

9 PM – 10 PM 20% बारिश

10 PM – 11 PM 10% बारिश

11 PM – 12 AM 10% बारिश

देश का सबसे बेहतरीन ड्रेनेज सिस्‍टम

कोलकाता में अगर कोई एक चीज मैच का नतीजा निकलने के पक्ष में काम कर सकती है, तो वह है ईडन गार्डन्स का ड्रेनेज सिस्टम। जिसे देश के सबसे बेहतरीन सिस्टम में से एक माना जाता है। यह मैदान तेज बारिश के बाद भी जल्दी ठीक हो सकता है। पूरे मैदान को ढकने वाले कवर आउटफील्ड को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। अगर बारिश जल्दी शुरू हो जाती है, तो मैच छोटा होने की पूरी संभावना है। हालांकि, अगर लगातार बारिश होती रहती है, तब मैच पूरी तरह से रद्द होने की संभावना है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *