बांग्लादेश के बायें हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान और भारतीय स्टार गेंदबाज हर्षित राणा पहले ही लीग से बाहर हो गए हैं। वहीं श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना के खेलने पर संशय बना हुआ है। इसी बीच अब खबर आई है कि तेज गेंदबाज आकाशदीप सिंह भी चोटिल हो गए हैं और आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं।
Akash Deep ruled out of IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से हो रहा है। लेकिन तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। IPL 2026 के मिनी ऑक्शन के बाद केकेआर की गेंदबाजी बेहद खतरनाक दिखाई दे रही थी। लेकिन अब एक-एक कर उनके सभी गेंदबाज टूर्नामेंट से बाहर होते जा रहे हैं।
आकाशदीप सिंह भी आईपीएल से बाहर
बांग्लादेश के बायें हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान और भारतीय स्टार गेंदबाज हर्षित राणा पहले ही लीग से बाहर हो गए हैं। वहीं श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना के खेलने पर संशय बना हुआ है। इसी बीच अब खबर आई है कि तेज गेंदबाज आकाशदीप सिंह भी चोटिल हो गए हैं और आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं।
बंगाल के 29 साल के तेज गेंदबाज को फ्रेंचाइजी ने मिनी ऑक्शन में 1 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स के शीर्ष अधिकारी ने आकाशदीप से आईपीएल 2026 से बाहर होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्य से आकाशदीप ने कोलकाता नाइट राइडर्स कैंप से नहीं जुड़े हैं, जो 18 मार्च से कोलकाता में चल रहा है। पता चला है कि वह बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। हालांकि, उनकी चोट की असल वजह अभी साफ नहीं है। माना जा रहा है कि सीओई से फ्रेंचाइजी की खिलाड़ी के बारे में कुछ बातचीत हुई है। वह आईपीएल से बाहर हो गए हैं, पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं।’
पथिराना आईपीएल 2026 के शुरुआती दौर में नहीं खेलेंगे
इसके अलावा पथिराना आईपीएल 2026 के शुरुआती दौर में नहीं खेल पाएंगे और वह अप्रैल के मध्य में ही उपलब्ध हो पाएंगे। केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने इस बात की जानकारी दी है। मथीशा पथिराना पिंडली में खिंचाव के कारण टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गए थे। पथिराना अभी श्रीलंका क्रिकेट की देखरेख में अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं। पथिराना टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सिर्फ 3 ही मैच खेल पाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान चोट के चलते उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। पथिराना का शुरुआती दौर से बाहर होना केकेआर के लिए बड़ा झटका है।
केकेआर की सीजन की शुरुआत से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिषेक नायर ने कहा, “मथीशा पथिराना को लेकर हमें जो ताजा जानकारी मिली है, उसके हिसाब से वह फिलहाल श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ हैं और उनकी देखरेख में अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं। हमें मिली जानकारी के अनुसार, पथिराना मध्य अप्रैल तक मैच खेलने के लिए फिट हो जाएंगे। अभी तक हमारे पास यही जानकारी है।”
Sports – Patrika | CMS


