किशनगंज प्रीमियर लीग सीजन 4 मार्च में शुरू:नए मैदान पर होगा आयोजन, 10 टीमें लेंगी हिस्सा

किशनगंज प्रीमियर लीग सीजन 4 मार्च में शुरू:नए मैदान पर होगा आयोजन, 10 टीमें लेंगी हिस्सा

किशनगंज में क्रिकेट प्रेमियों के लिए किशनगंज प्रीमियर लीग (KPL) के चौथे सीजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। लीग की तारीखों का जल्द ही आधिकारिक एलान किया जाएगा, जिसकी शुरुआत संभवतः मार्च में होगी। रविवार को KPL समिति और फ्रेंचाइजी टीमों के बीच एक अहम बैठक हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा, स्थल और टीम संरचना पर विस्तार से चर्चा की गई। KPL के एडमिनिस्ट्रेटर संजय जैन ने बताया कि इस बार लीग का आयोजन लहरा चौक स्थित मैदान पर किया जाएगा। पिछले तीन सीजन ऐतिहासिक रुइधासा मैदान में सफलतापूर्वक संपन्न हुए थे, लेकिन इस बार रुइधासा मैदान में आर्मी कैंप लगने के कारण मैचों को लहरा चौक ग्राउंड में स्थानांतरित किया गया है। आयोजकों और खिलाड़ियों में नया उत्साह नए मैदान के साथ आयोजकों और खिलाड़ियों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। समिति का मानना है कि लहरा चौक मैदान भी दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा। बिहार के बड़े टूर्नामेंट के रूप में अपनी पहचान बना चुका KPL, आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होता है। इस बार सीजन 4 में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। प्लेइंग इलेवन की संरचना भी खास रहेगी, जिसमें 7 खिलाड़ी किशनगंज जिले से और 4 खिलाड़ी बिहार राज्य रणजी एवं राज्य स्तरीय क्रिकेट से होंगे। इस फॉर्मेट से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा, वहीं राज्य स्तरीय खिलाड़ियों की मौजूदगी से मुकाबले का स्तर भी ऊंचा रहेगा। सीजन 4 की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में KPL मैनेजमेंट कमिटी के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। इनमें एडमिनिस्ट्रेटर संजय जैन, सचिव परवेज आलम गुड्डू, चेयरमैन दीपक शर्मा, कॉर्डिनेटर तारिक इकबाल, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार श्यामसुखा, ज्वाइंट सेक्रेटरी मनोज गट्टानी, प्रमोद कुमार पप्पू, एक्जीक्यूटिव मेंबर फैज और प्रसन्नजीत डे सहित अन्य सदस्य शामिल थे। सभी ने मिलकर सीजन 4 को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया। किशनगंज में क्रिकेट प्रेमियों के लिए किशनगंज प्रीमियर लीग (KPL) के चौथे सीजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। लीग की तारीखों का जल्द ही आधिकारिक एलान किया जाएगा, जिसकी शुरुआत संभवतः मार्च में होगी। रविवार को KPL समिति और फ्रेंचाइजी टीमों के बीच एक अहम बैठक हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा, स्थल और टीम संरचना पर विस्तार से चर्चा की गई। KPL के एडमिनिस्ट्रेटर संजय जैन ने बताया कि इस बार लीग का आयोजन लहरा चौक स्थित मैदान पर किया जाएगा। पिछले तीन सीजन ऐतिहासिक रुइधासा मैदान में सफलतापूर्वक संपन्न हुए थे, लेकिन इस बार रुइधासा मैदान में आर्मी कैंप लगने के कारण मैचों को लहरा चौक ग्राउंड में स्थानांतरित किया गया है। आयोजकों और खिलाड़ियों में नया उत्साह नए मैदान के साथ आयोजकों और खिलाड़ियों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। समिति का मानना है कि लहरा चौक मैदान भी दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा। बिहार के बड़े टूर्नामेंट के रूप में अपनी पहचान बना चुका KPL, आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होता है। इस बार सीजन 4 में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। प्लेइंग इलेवन की संरचना भी खास रहेगी, जिसमें 7 खिलाड़ी किशनगंज जिले से और 4 खिलाड़ी बिहार राज्य रणजी एवं राज्य स्तरीय क्रिकेट से होंगे। इस फॉर्मेट से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा, वहीं राज्य स्तरीय खिलाड़ियों की मौजूदगी से मुकाबले का स्तर भी ऊंचा रहेगा। सीजन 4 की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में KPL मैनेजमेंट कमिटी के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। इनमें एडमिनिस्ट्रेटर संजय जैन, सचिव परवेज आलम गुड्डू, चेयरमैन दीपक शर्मा, कॉर्डिनेटर तारिक इकबाल, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार श्यामसुखा, ज्वाइंट सेक्रेटरी मनोज गट्टानी, प्रमोद कुमार पप्पू, एक्जीक्यूटिव मेंबर फैज और प्रसन्नजीत डे सहित अन्य सदस्य शामिल थे। सभी ने मिलकर सीजन 4 को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *