किशनगंज के पुलिस के द्वारा नए साल के पहले दिन बड़ी कारवाई की गई है। जहां एकतरफ तस्करी की वारदात जिले में बढ़ रही है वहीं पुलिस लगातार इसके रोकथाम को लेकर कारवाई कर रही है। इसी क्रम में कुर्लीकोट थाना की पुलिस को मवेशी तस्करी की सूचना मिलीं। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम गठित किया और नाकाबंदी तेज कर दी गई। इसी दौरान गुरुवार को विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन (संख्या WB 73H 0979) जब्त किया है। पकड़े गए वाहन से 4 भैंस और 4 भैंस के बच्चे सहित कुल 8 मवेशी बरामद किए गए। उक्त मवेशियों के कोई वैध कागजात भी प्राप्त नहीं हुए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहम्मद अफजल शामिल है, जो पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र का निवासी है। दूसरा आरोपी मोहम्मद सरफराज है, जो बिहार के मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर का रहने वाला है। जहां कुर्लीकोर्ट थाना की पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस संबंध में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। किशनगंज के पुलिस के द्वारा नए साल के पहले दिन बड़ी कारवाई की गई है। जहां एकतरफ तस्करी की वारदात जिले में बढ़ रही है वहीं पुलिस लगातार इसके रोकथाम को लेकर कारवाई कर रही है। इसी क्रम में कुर्लीकोट थाना की पुलिस को मवेशी तस्करी की सूचना मिलीं। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम गठित किया और नाकाबंदी तेज कर दी गई। इसी दौरान गुरुवार को विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन (संख्या WB 73H 0979) जब्त किया है। पकड़े गए वाहन से 4 भैंस और 4 भैंस के बच्चे सहित कुल 8 मवेशी बरामद किए गए। उक्त मवेशियों के कोई वैध कागजात भी प्राप्त नहीं हुए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहम्मद अफजल शामिल है, जो पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र का निवासी है। दूसरा आरोपी मोहम्मद सरफराज है, जो बिहार के मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर का रहने वाला है। जहां कुर्लीकोर्ट थाना की पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस संबंध में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


