किशनगंज पुलिस ने 246 किलो गांजा जब्त किया:गलगलिया चेक पोस्ट से दो तस्कर अरेस्ट, कीमत 1.23 करोड़ रुपये

किशनगंज पुलिस ने 246 किलो गांजा जब्त किया:गलगलिया चेक पोस्ट से दो तस्कर अरेस्ट, कीमत 1.23 करोड़ रुपये

किशनगंज पुलिस ने गलगलिया चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 246 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत 1.23 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि असम नंबर के एक ट्रक में अवैध मादक पदार्थ असम से गलगलिया के रास्ते बिहार लाया जा रहा है, जिसे अररिया की ओर ले जाया जाएगा। इस सूचना के आधार पर, एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 ठाकुरगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में गलगलिया थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। गठित टीम ने गलगलिया थानाध्यक्ष,गश्ती दल,चेक पोस्ट पर तैनात मद्यनिषेध टीम और मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर बंगाल की तरफ से आने वाले सभी वाहनों की सघन जांच शुरू की। जांच के दौरान,एक असम नंबर के ट्रक को रोका गया,जिसमें ऊपर से सीमेंट लदा हुआ था। चालक से पूछताछ में संदेह होने पर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ट्रक की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर,सीमेंट के नीचे ट्रक में विशेष रूप से बनाए गए एक गुप्त तहखाने से 39 पैकेट बरामद हुए। इन पैकेटों में कुल 246 किलोग्राम गांजा छुपाकर रखा गया था। पुलिस ने तत्काल ट्रक के चालक और सह-चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में गलगलिया थाना में कांड संख्या 17/26,एनडीपीएस अधिनियम के तहत चालक, सह-चालक और ट्रक मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के आगे और पीछे के लिंकेज का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान चालक मोहम्मद इम्तियाज जमील (पिता मोहम्मद जामिल, ग्राम पिपरौलिया, थाना झंझारपुर, जिला मधुबनी) और सह-चालक विजय कुमार ठाकुर (पिता रामबहादुर ठाकुरग्राम रामनग,थाना फुलपरास, जिला मधुबनी) के रूप में हुई है। पुलिस ने एक ट्रक (रजि. नं. AS01FC2576), 39 पैकेट में 246 किलोग्राम गांजा और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। छापामारी दल में एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राकेश कुमार. वेद प्रकाश, छबिला हाजरा, बी.एच.जी. तरुण कुमार,रामानंद कुमार, अशोक कुमार और गलगलिया चेक पोस्ट की मद्यनिषेध टीम के सदस्य शामिल थे। किशनगंज पुलिस ने गलगलिया चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 246 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत 1.23 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि असम नंबर के एक ट्रक में अवैध मादक पदार्थ असम से गलगलिया के रास्ते बिहार लाया जा रहा है, जिसे अररिया की ओर ले जाया जाएगा। इस सूचना के आधार पर, एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 ठाकुरगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में गलगलिया थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। गठित टीम ने गलगलिया थानाध्यक्ष,गश्ती दल,चेक पोस्ट पर तैनात मद्यनिषेध टीम और मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर बंगाल की तरफ से आने वाले सभी वाहनों की सघन जांच शुरू की। जांच के दौरान,एक असम नंबर के ट्रक को रोका गया,जिसमें ऊपर से सीमेंट लदा हुआ था। चालक से पूछताछ में संदेह होने पर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ट्रक की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर,सीमेंट के नीचे ट्रक में विशेष रूप से बनाए गए एक गुप्त तहखाने से 39 पैकेट बरामद हुए। इन पैकेटों में कुल 246 किलोग्राम गांजा छुपाकर रखा गया था। पुलिस ने तत्काल ट्रक के चालक और सह-चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में गलगलिया थाना में कांड संख्या 17/26,एनडीपीएस अधिनियम के तहत चालक, सह-चालक और ट्रक मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के आगे और पीछे के लिंकेज का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान चालक मोहम्मद इम्तियाज जमील (पिता मोहम्मद जामिल, ग्राम पिपरौलिया, थाना झंझारपुर, जिला मधुबनी) और सह-चालक विजय कुमार ठाकुर (पिता रामबहादुर ठाकुरग्राम रामनग,थाना फुलपरास, जिला मधुबनी) के रूप में हुई है। पुलिस ने एक ट्रक (रजि. नं. AS01FC2576), 39 पैकेट में 246 किलोग्राम गांजा और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। छापामारी दल में एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राकेश कुमार. वेद प्रकाश, छबिला हाजरा, बी.एच.जी. तरुण कुमार,रामानंद कुमार, अशोक कुमार और गलगलिया चेक पोस्ट की मद्यनिषेध टीम के सदस्य शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *