किशनगंज विधायक ने विधानसभा में उठाई किसानों की समस्या:ऊर्जा मंत्री से लो-वोल्टेज और राशन वितरण में सुधार की मांग

किशनगंज विधायक ने विधानसभा में उठाई किसानों की समस्या:ऊर्जा मंत्री से लो-वोल्टेज और राशन वितरण में सुधार की मांग

विधानसभा सत्र के दौरान किशनगंज विधायक डॉ. ललित मीणा ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ऊर्जा मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने लो-वोल्टेज और राशन वितरण में गड़बड़ी जैसे प्रमुख मुद्दे उठाए। विधायक डॉ. मीणा ने बताया कि पिछले दो वर्षों से क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या के कारण किसानों की मोटरें जल रही हैं। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने नए 220 KV GSS रेलावन, खटका व देवरी और 132 KV GSS के शीघ्र निर्माण की मांग की। उन्होंने अंतिम छोर तक वोल्टेज पहुंचाने के लिए नए 33/11 केवी सब-स्टेशन छीनोद, सुवास, बासथुनी, सीमलोद, धुवा, सनदोकडा, दुर्जनपुरा के निर्माण और पुराने स्वीकृत कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया। साथ ही नाटई, गोपालपुर, आकोदिया, हरीपुरा, बंधा खुर्द, रनवासी, चनदनहेडा, गणेशपुरा, धतिरीया, मुंडियर, दाता, रामपुरा-तहलेटी, असनावर में नए 33 केवी जीएसएस को भी जल्द स्वीकृत करने की मांग की। डॉ. मीणा ने खाद्य आपूर्ति और राशन वितरण में आ रही समस्याओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पीओएस मशीन में गबन के कारण आमजन को गेहूं नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और जनता को तुरंत राहत प्रदान करने का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त विधायक ने सहरिया जनजाति के लिए घी, तेल और दाल के स्थान पर महिला मुखिया के खाते में सीधे 1200 रुपए हस्तांतरित करने की बजट घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *