किशनगंज के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद इम्तियाज की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, इम्तियाज, जो ठाकुरगंज अंचल अधिकारी का ड्राइवर था, 16 फरवरी को देर रात खाना खाने के बाद अपने दोस्त मोहम्मद राजा और मोहम्मद नूर अली के साथ निकला था। बाद में वह बंगाल के खोरी बाड़ी थाना क्षेत्र में घायल अवस्था में मिला था। सिलीगुड़ी में इलाज के लिए भर्ती कराया था पुलिस ने उसे सिलीगुड़ी में इलाज के लिए भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी सीमा खातून ने ठाकुरगंज थाना में दिए आवेदन में कहा है कि मोहम्मद राजा आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसने इम्तियाज से 5 लाख रुपये का कर्ज लिया था। सीमा खातून ने आशंका जताई है कि इसी वजह से उनके पति की हत्या की गई। इम्तियाज के साथियों पर हत्या का आरोप लगाया मृतक की बहन ने भी इम्तियाज के साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को किशनगंज में पोस्टमार्टम कराया। ठाकुरगंज थाना अध्यक्ष मकसूद आलम अशरफी ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर थाना कांड संख्या 47/26 दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे का खुलासा होने की संभावना है। किशनगंज के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद इम्तियाज की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, इम्तियाज, जो ठाकुरगंज अंचल अधिकारी का ड्राइवर था, 16 फरवरी को देर रात खाना खाने के बाद अपने दोस्त मोहम्मद राजा और मोहम्मद नूर अली के साथ निकला था। बाद में वह बंगाल के खोरी बाड़ी थाना क्षेत्र में घायल अवस्था में मिला था। सिलीगुड़ी में इलाज के लिए भर्ती कराया था पुलिस ने उसे सिलीगुड़ी में इलाज के लिए भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी सीमा खातून ने ठाकुरगंज थाना में दिए आवेदन में कहा है कि मोहम्मद राजा आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसने इम्तियाज से 5 लाख रुपये का कर्ज लिया था। सीमा खातून ने आशंका जताई है कि इसी वजह से उनके पति की हत्या की गई। इम्तियाज के साथियों पर हत्या का आरोप लगाया मृतक की बहन ने भी इम्तियाज के साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को किशनगंज में पोस्टमार्टम कराया। ठाकुरगंज थाना अध्यक्ष मकसूद आलम अशरफी ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर थाना कांड संख्या 47/26 दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे का खुलासा होने की संभावना है।


