लुधियाना पीएयू में आज और कल किसान मेला:CM मान और खेतीबाड़ी मंत्री खुड्डियां पहुंचेगे,नई धान किस्म लॉन्च होगी,किसान होंगे सम्मानित

लुधियाना पीएयू में आज और कल किसान मेला:CM मान और खेतीबाड़ी मंत्री खुड्डियां पहुंचेगे,नई धान किस्म लॉन्च होगी,किसान होंगे सम्मानित

लुधियाना के पीएयू ( Punjab Agricultural University) में आज 20 और 21 मार्च को दो दिवसीय किसान मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और खेतीबाड़ी मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस किसान मेले का उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती, नई तकनीकों और फसलों की उन्नत किस्मों की जानकारी देना है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में किसान मेले में पहुंचकर विभिन्न कृषि संबंधी जानकारियां हासिल करेंगे। किसानों के लिए लाभकारी साबित होगा मेला-वाइस चांसलर डॉ. सतवीर गोसल पीएयू के वाइस चांसलर डॉ. सतवीर गोसल ने बताया कि मार्च महीने में आयोजित होने वाला यह मेला किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित होता है। इस बार मेले में खास तौर पर धान की नई किस्म लॉन्च की जाएगी, जिससे किसानों को बेहतर उत्पादन में मदद मिलेगी। कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को नई तकनीकों, बीजों और फसलों की उन्नत किस्मों के बारे में जानकारी दी जाएगी। मेले के दौरान प्रगतिशील और उद्यमी किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अलावा दो किसानों को मुख्यमंत्री पुरस्कार से भी नवाजा जाएगा। आयोजकों ने किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस मेले का लाभ उठाएं और नई तकनीकों को अपनाकर अपनी खेती को और बेहतर बनाएं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *