किसान जन आंदोलन यात्रा आज से, 20 दिन तक चलेगी

भास्कर संवाददाता| विदिशा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर किसान कांग्रेस ने प्रदेशभर में किसान जन आंदोलन यात्रा शुरू की है। यह यात्रा प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में निकाली जा रही है। विदिशा जिले की पांचों विधानसभाओं के 31 ब्लॉकों में यह यात्रा करीब 20 दिन चलेगी। यात्रा की शुरुआत 8 जनवरी गुरुवार को सुबह 11 बजे शमशाबाद विधानसभा के उप ब्लॉक देव खजुरी स्थित भैरोबाबा महाराज मंदिर से होगी। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत सिंह दांगी ने बताया कि यात्रा के जरिए किसानों की प्रमुख मांगों को उठाया जाएगा। ये मांगें शामिल यात्रा गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद करेगी। इनमें गेहूं और धान का समर्थन मूल्य 4 हजार रुपए प्रति क्विंटल, सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल तय करने की मांग है। मक्का की समर्थन मूल्य पर अनिवार्य खरीदी की मांग भी शामिल है। नकली बीज और खाद बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। किसानों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की बात भी कही गई है। भूमि अधिग्रहण में बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा देने, लैंड पुलिंग एक्ट समाप्त करने, किसानों पर दर्ज झूठे प्रकरण निरस्त करने और जंगली जानवरों व आवारा मवेशियों से फसल नुकसान पर मुआवजा देने की मांग भी प्रमुख है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *