मुजफ्फरपुर MIT के पास बनेगा कियोस्क स्ट्रीट मार्केट:सिकंदरपुर में अम्यूजमेंट पार्क की तैयारी, स्टेडियम में जल्द क्रिकेट खेल सकेंगे खिलाड़ी

मुजफ्फरपुर MIT के पास बनेगा कियोस्क स्ट्रीट मार्केट:सिकंदरपुर में अम्यूजमेंट पार्क की तैयारी, स्टेडियम में जल्द क्रिकेट खेल सकेंगे खिलाड़ी

मुजफ्फरपुर में MIT के पास कियोस्क स्ट्रीट मार्केट बनाया जाएगा। आधुनिक मनोरंजन सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए सिकंदरपुर स्टेडियम के पास अम्यूजमेंट पार्क बनाने की भी तैयारी है। इसके लिए नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप शनिवार को निरीक्षण किया। MIT कॉलेज के समीप चिन्हित स्थल जहां कियोस्क आधारित स्ट्रीट मार्केट विकसित किया जाना उसका जाएजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस क्षेत्र को सुनियोजित तरीके से विकसित किया जाए, ताकि छोटे दुकानदारों और स्ट्रीट वेंडरों को एक व्यवस्थित स्थान मिल सके। उन्होंने कहा कि MIT कॉलेज के आसपास छात्रों और स्थानीय लोगों की लगातार आवाजाही रहती है, ऐसे में यहां स्ट्रीट मार्केट बनने से सुविधाएं बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। यह परियोजना मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत विकसित की जाएगी, जिसमें आधुनिक डिजाइन के कियोस्क लगाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र को आकर्षक और सुव्यवस्थित रूप दिया जा सके। नगर आयुक्त ने इसके लिए जल्द विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। सिकंदरपुर लेकफ्रंट के पास बनेगा अम्यूजमेंट पार्क इसके साथ ही नगर आयुक्त ने सिकंदरपुर लेकफ्रंट के पास प्रस्तावित अम्यूज़मेंट पार्क के लिए चिन्हित स्थल का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस परियोजना को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर विकसित किया जाए और इसके लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि अम्यूज़मेंट पार्क बनने से शहरवासियों को आधुनिक मनोरंजन की सुविधा मिलेगी और यह नया आकर्षण केंद्र बनेगा। स्टेडियम में जल्द क्रिकेट खेल सकेंगे खिलाड़ी निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिकंदरपुर स्टेडियम का भी दौरा किया और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्टेडियम का काम जल्द पूरा कर इसे शहरवासियों और खिलाड़ियों के लिए खोला जाएगा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने स्टेडियम के विभिन्न हिस्सों- क्रिकेट पिच, सीटिंग व्यवस्था, चेंजिंग रूम, ड्रेसिंग रूम, पार्किंग एरिया और मुख्य द्वार—का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सुविधाएं तय मानकों के अनुरूप हों और शेष बचे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि स्टेडियम को शीघ्र चालू किया जा सके। कुछ खामियां है अभी भी, पूरा किया जाएगा जल्द निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां भी सामने आईं, जिनमें सफाई व्यवस्था की कमी और सिविल वर्क से जुड़े कुछ मुद्दे शामिल हैं। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इन कमियों को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं और तेजी से शेष कार्यों को पूरा कराया जा रहा है। मुजफ्फरपुर में MIT के पास कियोस्क स्ट्रीट मार्केट बनाया जाएगा। आधुनिक मनोरंजन सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए सिकंदरपुर स्टेडियम के पास अम्यूजमेंट पार्क बनाने की भी तैयारी है। इसके लिए नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप शनिवार को निरीक्षण किया। MIT कॉलेज के समीप चिन्हित स्थल जहां कियोस्क आधारित स्ट्रीट मार्केट विकसित किया जाना उसका जाएजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस क्षेत्र को सुनियोजित तरीके से विकसित किया जाए, ताकि छोटे दुकानदारों और स्ट्रीट वेंडरों को एक व्यवस्थित स्थान मिल सके। उन्होंने कहा कि MIT कॉलेज के आसपास छात्रों और स्थानीय लोगों की लगातार आवाजाही रहती है, ऐसे में यहां स्ट्रीट मार्केट बनने से सुविधाएं बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। यह परियोजना मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत विकसित की जाएगी, जिसमें आधुनिक डिजाइन के कियोस्क लगाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र को आकर्षक और सुव्यवस्थित रूप दिया जा सके। नगर आयुक्त ने इसके लिए जल्द विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। सिकंदरपुर लेकफ्रंट के पास बनेगा अम्यूजमेंट पार्क इसके साथ ही नगर आयुक्त ने सिकंदरपुर लेकफ्रंट के पास प्रस्तावित अम्यूज़मेंट पार्क के लिए चिन्हित स्थल का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस परियोजना को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर विकसित किया जाए और इसके लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि अम्यूज़मेंट पार्क बनने से शहरवासियों को आधुनिक मनोरंजन की सुविधा मिलेगी और यह नया आकर्षण केंद्र बनेगा। स्टेडियम में जल्द क्रिकेट खेल सकेंगे खिलाड़ी निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिकंदरपुर स्टेडियम का भी दौरा किया और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्टेडियम का काम जल्द पूरा कर इसे शहरवासियों और खिलाड़ियों के लिए खोला जाएगा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने स्टेडियम के विभिन्न हिस्सों- क्रिकेट पिच, सीटिंग व्यवस्था, चेंजिंग रूम, ड्रेसिंग रूम, पार्किंग एरिया और मुख्य द्वार—का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सुविधाएं तय मानकों के अनुरूप हों और शेष बचे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि स्टेडियम को शीघ्र चालू किया जा सके। कुछ खामियां है अभी भी, पूरा किया जाएगा जल्द निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां भी सामने आईं, जिनमें सफाई व्यवस्था की कमी और सिविल वर्क से जुड़े कुछ मुद्दे शामिल हैं। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इन कमियों को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं और तेजी से शेष कार्यों को पूरा कराया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *