समस्तीपुर में डीजे साउंड पर प्रतिबंध के विरोध में ट्रॉली डीजे साउंड संगठन के बैनर तले डीजे संचालकों ने आज अपना धरना जारी राखा है। दूसरे दिन इस धरने में अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों का भी समर्थन मिला। इसके साथ ही किन्नर समाज के लोगों ने भी धरना में शामिल होकर आवाज बुलंद की। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के जिला अध्यक्ष ललन प्रसाद यादव कर रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के वरीय नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि सरकार ने ट्रॉली डीजे साउंड को बंद करने की घोषणा की है। इस घोषणा से जिले के डीजे ट्रॉली संचालक मर्माहत है। उन्होंने बताया कि जिले में 50,000 से अधिक डीजे संचालक है, जिनसे उनका रोजी-रोटी चलता है। सरकार की ओर से डीजे पर प्रतिबंध लगाए जाने से इनसे जुड़े करीब तीन लाख परिवारों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न होगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किन्नर समाज के नेता सपना किन्नर ने कहा कि सरकार का यह निर्णय गलत है। सरकार को एक नियम तय करना चाहिए। सभी डीजे संचालकों का रजिस्ट्रेशन करा कर एंपियर की एक क्वालिटी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि रोजगार देंगे लेकिन उल्टे सरकार रोजगार छीन रही है। सरकार को अपने निर्णय पर तुरंत फैसला लेना चाहिए। मौके पर टेंट एसोसिएशन के रंजन शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के आदेश पर वे लोग तुरंत टेंट लगा देते हैं। उसे समय कोई नियम कानून लागू नहीं होता। लेकिन अब सरकार नहीं फरमान लेकर आई है, इससे बड़े पैमाने पर राज्य में बेरोजगारी की स्थिति बढ़ेगी। सरकार को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ट्रॉली डीजे एवं साउंड संचालक के लिए नियमों का निर्धारण करें, ताकि उनका रोजी-रोटी भी चल सके। मौके पर सभा के दौरान संघ के जिला अध्यक्ष ललन प्रसाद यादव ने कहा कि समस्तीपुर में 50000 से अधिक डीजे संचालक हैं । सरकार से सहानुभूति पूर्वक विचार करने की मांग सरकार सभी डीजे संचालकों को अनुज्ञप्ति जारी करें। आए दिन पुलिसकर्मी डीजे संचालक के साथ दोहन करते हैं। इस पर रोक लगाई जाए और डीजे के कारोबार में ज्यादातर निम्न वर्गीय गरीब परिवार के लोग जुड़े हुए हैं। उन पर सरकार सहानुभूति पूर्वक विचार करें। उन्होंने कहा कि जनतांत्रिक तरीके से डीजे संचालकों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू की है । उन लोगों की जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। जिला सचिव बसंत कुमार संघ के उपाध्यक्ष नवीन कुमार, शंकर महतो , तेनाली कुमार, महावीर पोद्दार, समीम मंसूरी, महेश कुमार सिंह, अर्जुन दास, विनय जायसवाल, सुधीर सहनी, सपना किन्नर , रंजन शर्मा,आदि धरने में शामिल हुए। इस धरना में जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। लोगों ने कहा कि उनकी मांगे जब तक मांगी नहीं जाती यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। समस्तीपुर में डीजे साउंड पर प्रतिबंध के विरोध में ट्रॉली डीजे साउंड संगठन के बैनर तले डीजे संचालकों ने आज अपना धरना जारी राखा है। दूसरे दिन इस धरने में अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों का भी समर्थन मिला। इसके साथ ही किन्नर समाज के लोगों ने भी धरना में शामिल होकर आवाज बुलंद की। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के जिला अध्यक्ष ललन प्रसाद यादव कर रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के वरीय नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि सरकार ने ट्रॉली डीजे साउंड को बंद करने की घोषणा की है। इस घोषणा से जिले के डीजे ट्रॉली संचालक मर्माहत है। उन्होंने बताया कि जिले में 50,000 से अधिक डीजे संचालक है, जिनसे उनका रोजी-रोटी चलता है। सरकार की ओर से डीजे पर प्रतिबंध लगाए जाने से इनसे जुड़े करीब तीन लाख परिवारों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न होगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किन्नर समाज के नेता सपना किन्नर ने कहा कि सरकार का यह निर्णय गलत है। सरकार को एक नियम तय करना चाहिए। सभी डीजे संचालकों का रजिस्ट्रेशन करा कर एंपियर की एक क्वालिटी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि रोजगार देंगे लेकिन उल्टे सरकार रोजगार छीन रही है। सरकार को अपने निर्णय पर तुरंत फैसला लेना चाहिए। मौके पर टेंट एसोसिएशन के रंजन शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के आदेश पर वे लोग तुरंत टेंट लगा देते हैं। उसे समय कोई नियम कानून लागू नहीं होता। लेकिन अब सरकार नहीं फरमान लेकर आई है, इससे बड़े पैमाने पर राज्य में बेरोजगारी की स्थिति बढ़ेगी। सरकार को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ट्रॉली डीजे एवं साउंड संचालक के लिए नियमों का निर्धारण करें, ताकि उनका रोजी-रोटी भी चल सके। मौके पर सभा के दौरान संघ के जिला अध्यक्ष ललन प्रसाद यादव ने कहा कि समस्तीपुर में 50000 से अधिक डीजे संचालक हैं । सरकार से सहानुभूति पूर्वक विचार करने की मांग सरकार सभी डीजे संचालकों को अनुज्ञप्ति जारी करें। आए दिन पुलिसकर्मी डीजे संचालक के साथ दोहन करते हैं। इस पर रोक लगाई जाए और डीजे के कारोबार में ज्यादातर निम्न वर्गीय गरीब परिवार के लोग जुड़े हुए हैं। उन पर सरकार सहानुभूति पूर्वक विचार करें। उन्होंने कहा कि जनतांत्रिक तरीके से डीजे संचालकों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू की है । उन लोगों की जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। जिला सचिव बसंत कुमार संघ के उपाध्यक्ष नवीन कुमार, शंकर महतो , तेनाली कुमार, महावीर पोद्दार, समीम मंसूरी, महेश कुमार सिंह, अर्जुन दास, विनय जायसवाल, सुधीर सहनी, सपना किन्नर , रंजन शर्मा,आदि धरने में शामिल हुए। इस धरना में जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। लोगों ने कहा कि उनकी मांगे जब तक मांगी नहीं जाती यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।


