मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ प्रखंड अंतर्गत गरहाँ थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। छात्रा की मां ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दो नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अपहृत छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 12 मार्च को कुछ सामान खरीदने के लिए कफेन बाजार गई थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी और उसका मोबाइल नंबर भी बंद पाया गया। कई दिनों तक खोजबीन करने के बाद भी जब छात्रा का पता नहीं चला, तो मां ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सहबाजपुर गांव के विवेक कुमार, बिक्रम कुमार और चार-पांच अज्ञात लोगों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि आवेदन मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई कर रही है। मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ प्रखंड अंतर्गत गरहाँ थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। छात्रा की मां ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दो नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अपहृत छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 12 मार्च को कुछ सामान खरीदने के लिए कफेन बाजार गई थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी और उसका मोबाइल नंबर भी बंद पाया गया। कई दिनों तक खोजबीन करने के बाद भी जब छात्रा का पता नहीं चला, तो मां ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सहबाजपुर गांव के विवेक कुमार, बिक्रम कुमार और चार-पांच अज्ञात लोगों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि आवेदन मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।


