दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद सितारे नदाफ के घर आज न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। आत्मसमर्पण नहीं करने पर कमतौल थाना पुलिस एसडीपीओ के नेतृत्व में बुलडोजर और ट्रैक्टर के साथ आरोपी के घर पहुंची और संपत्ति जब्त की। कार्रवाई के दौरान घर से फर्नीचर, अलमारी, कुर्सी, टेबल, पलंग, दरवाजे-खिड़की आदि सामान ट्रैक्टर पर लादकर थाना ले जाया गया। घटना 28 जनवरी 2026 की है। पीड़िता के परिजनों ने 5 फरवरी 2026 को कमतौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि आरोपी मो सितारे नदाफ,जो पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है, नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिवार का कहना है कि आरोपी पहले धर्म परिवर्तन कर शादी करने की धमकी देता रहा था। जेल से छूटने के बाद दी थी धमकी घटना के दिन परिवार के सदस्य एक दुर्घटनाग्रस्त रिश्तेदार को अस्पताल ले गए थे। इसी दौरान आरोपी घर में घुसकर लड़की को जबरन उठा ले गया। पीड़ित पिता के अनुसार, साल 2025 में आरोपी ने उनके घर में घुसकर लूटपाट की थी। इस संबंध में कांड संख्या 195/25 दर्ज हुआ था और आरोपी को जेल भी जाना पड़ा था।
परिवार का आरोप है कि जेल से छूटने के बाद वह लगातार धमकी दे रहा था।“केस क्यों किया, तुम्हारे घर की बहू-बेटी को उठा ले जाऊंगा।” पुलिस के अनुसार इस मामले में मो सितारे नदाफ,मो. चमन,मो. अनवर,मो. जमाहिर नदाफ,जमीला खातून को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। सभी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, लेकिन वे फिलहाल फरार हैं। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के घर 19 फरवरी को डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चस्पा किया था और निर्धारित समय सीमा में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी थी। समय सीमा समाप्त होने के बाद बुधवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। घटना के बाद से पीड़िता का परिवार भय और मानसिक तनाव में है। परिजनों ने प्रशासन से बच्ची की शीघ्र बरामदगी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद सितारे नदाफ के घर आज न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। आत्मसमर्पण नहीं करने पर कमतौल थाना पुलिस एसडीपीओ के नेतृत्व में बुलडोजर और ट्रैक्टर के साथ आरोपी के घर पहुंची और संपत्ति जब्त की। कार्रवाई के दौरान घर से फर्नीचर, अलमारी, कुर्सी, टेबल, पलंग, दरवाजे-खिड़की आदि सामान ट्रैक्टर पर लादकर थाना ले जाया गया। घटना 28 जनवरी 2026 की है। पीड़िता के परिजनों ने 5 फरवरी 2026 को कमतौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि आरोपी मो सितारे नदाफ,जो पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है, नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिवार का कहना है कि आरोपी पहले धर्म परिवर्तन कर शादी करने की धमकी देता रहा था। जेल से छूटने के बाद दी थी धमकी घटना के दिन परिवार के सदस्य एक दुर्घटनाग्रस्त रिश्तेदार को अस्पताल ले गए थे। इसी दौरान आरोपी घर में घुसकर लड़की को जबरन उठा ले गया। पीड़ित पिता के अनुसार, साल 2025 में आरोपी ने उनके घर में घुसकर लूटपाट की थी। इस संबंध में कांड संख्या 195/25 दर्ज हुआ था और आरोपी को जेल भी जाना पड़ा था।
परिवार का आरोप है कि जेल से छूटने के बाद वह लगातार धमकी दे रहा था।“केस क्यों किया, तुम्हारे घर की बहू-बेटी को उठा ले जाऊंगा।” पुलिस के अनुसार इस मामले में मो सितारे नदाफ,मो. चमन,मो. अनवर,मो. जमाहिर नदाफ,जमीला खातून को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। सभी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, लेकिन वे फिलहाल फरार हैं। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के घर 19 फरवरी को डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चस्पा किया था और निर्धारित समय सीमा में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी थी। समय सीमा समाप्त होने के बाद बुधवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। घटना के बाद से पीड़िता का परिवार भय और मानसिक तनाव में है। परिजनों ने प्रशासन से बच्ची की शीघ्र बरामदगी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।