रायपुर की शराब दुकान से कर्मचारियों का अपहरण VIDEO:स्कार्पियों में आए आरोपी, तिल्दा नेवरा की शराब दुकान से चार कर्मचारियों को गाड़ी में लेकर गए; पुलिस में अब तक नहीं पहुंची शिकायत

रायपुर की शराब दुकान से कर्मचारियों का अपहरण VIDEO:स्कार्पियों में आए आरोपी, तिल्दा नेवरा की शराब दुकान से चार कर्मचारियों को गाड़ी में लेकर गए; पुलिस में अब तक नहीं पहुंची शिकायत

तिल्दा-नेवरा इलाके की एक शराब दुकान से कर्मचारियों का अपहरण करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बुधवार की शाम को स्कॉर्पियों गाड़ियों में बदमाश आए और दुकान के चार कर्मचारियों को गाड़ी में बिठाकर रवाना हो गए। मीडिया में कर्मचारियों के अपहरण का हल्ला उड़ा तो देर रात कर्मचारियों को आरोपियों ने छोड़ दिया। आरोपियों के चंगुल से देर रात दुकान पहुंचे बदमाश ने पुलिस को सकुशल पहुंचने की सूचना दी, लेकिन अब तक इस पूरे मामले की शिकायत नहीं की है। मारपीट करने के बाद कर्मचारियों को ले गए साथ दुकान में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों ने पुलिस को बाया, कि बुधवार शाम दुकान में काम कर रहे कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। तभी दो गाड़ियों में आए अज्ञात अपराधियों ने दुकान में प्रवेश किया और कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने चार कर्मचारियों को अगवा कर लिया। घटना के समय दुकान में भयंकर भीड़ थी, लेकिन किसी ने भी आरोपियों का विरोध नहीं किया। कर्मचारियों को साथ लेकर जाने के दौरान आरोपी डंडा लेकर गाड़ी में बैठे थे। तस्करी–चंदा विवाद से जुड़ा मामला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के चुंगल से छूटे कर्मचारियों ने अब तक शिकायत नहीं दी है। लेकिन पूरा मामला शराब तस्करी करने वाले सिंडिकेट और चंदा चकोरी करने वाले गिरोह से जुड़ा है। तिल्दा नेवरा के गांव में कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने दुकान के मैनेजर से चंदा मांगा था। इन लोगों ने शराब अवैध रूप से बेचने वाले सिंडिकेट के सदस्य भी शामिल है। कर्मचारियों ने चंदा देने से पहले मना कर दिया था, इसके बाद आरोपी गाड़ी से आए और साथ में बिठाकर ले गए। बहरहाल दुकान कर्मचारी देर रात घर पहुंचे गए है। मामले में शिकायत आने पर आरोपियों के खिलाफ एक्शन लेने की बात विवेचना अधिकारियों ने दोहराई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *