बेतिय में फिरौती के लिए युवक की किडनैपिंग:अचानक लापता होने पर परिजनों ने थाने में दी सूचना, पुलिस ने सकुशल बचाया; 5 अरेस्ट

बेतिय में फिरौती के लिए युवक की किडनैपिंग:अचानक लापता होने पर परिजनों ने थाने में दी सूचना, पुलिस ने सकुशल बचाया; 5 अरेस्ट

बेतिया में हत्या और फिरौती की साजिश के तहत एक युवक के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई से बड़ा अपराध टल गया और अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई,मामला दर्ज अपहृत युवक की पहचान आजाद आलम के रूप में हुई है। युवक के अचानक लापता होने पर परिजनों ने थाने में अपहरण की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में कांड दर्ज कर जांच शुरू की गई। मोबाइल लोकेशन- कॉल रिकॉर्ड के आधार पर छापेमारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 विवेकदीप के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और गुप्त सूचना को खंगालते हुए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने श्रीनगर थाना क्षेत्र के बगही बागंभरपुर इलाके से आजाद आलम को सुरक्षित बरामद कर लिया। साथ ही इस अपहरण कांड में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद,जांच जारी प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि पैसों के लेन-देन को लेकर चल रहे विवाद के कारण आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बेतिया में हत्या और फिरौती की साजिश के तहत एक युवक के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई से बड़ा अपराध टल गया और अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई,मामला दर्ज अपहृत युवक की पहचान आजाद आलम के रूप में हुई है। युवक के अचानक लापता होने पर परिजनों ने थाने में अपहरण की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में कांड दर्ज कर जांच शुरू की गई। मोबाइल लोकेशन- कॉल रिकॉर्ड के आधार पर छापेमारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 विवेकदीप के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और गुप्त सूचना को खंगालते हुए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने श्रीनगर थाना क्षेत्र के बगही बागंभरपुर इलाके से आजाद आलम को सुरक्षित बरामद कर लिया। साथ ही इस अपहरण कांड में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद,जांच जारी प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि पैसों के लेन-देन को लेकर चल रहे विवाद के कारण आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *