किशनगंज के फरिंगगोला क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर लगा है। पुलिस ने टाउन थाना में अपहरण का मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। फरिंगगोला निवासी संजना कुमारी 7 अप्रैल को मध्य विद्यालय टेउसा जाने के लिए घर से निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब संजना नहीं मिली, तो परिजनों ने उसके मोबाइल की जांच की। इस दौरान पता चला कि संजना अक्सर पड़ोस में रहने वाले रंजीत राय से बातचीत करती थी। पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर गुजरात ले जाने का आरोप परिजन ने आरोप लगाया है कि रंजीत राय ने संजना को बहला-फुसलाकर अपने साथ गुजरात ले गया है। पीड़िता के पिता ने टाउन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें रंजीत राय पर अपहरण का आरोप लगाया गया है। टाउन थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिग छात्रा के अपहरण की शिकायत मिलते ही तत्काल FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम रंजीत राय और संजना कुमारी की तलाश में जुट गई है। दोनों की लोकेशन ट्रेस करने के लिए तकनीकी सहायता का उपयोग किया जा रहा है और गुजरात में भी अलर्ट जारी किया गया है। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द अपनी बेटी की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी प्रतिदिन स्कूल जाती थी, लेकिन अब वह लापता है और उन्हें संदेह है कि रंजीत ने उसे बहकाया है। किशनगंज के फरिंगगोला क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर लगा है। पुलिस ने टाउन थाना में अपहरण का मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। फरिंगगोला निवासी संजना कुमारी 7 अप्रैल को मध्य विद्यालय टेउसा जाने के लिए घर से निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब संजना नहीं मिली, तो परिजनों ने उसके मोबाइल की जांच की। इस दौरान पता चला कि संजना अक्सर पड़ोस में रहने वाले रंजीत राय से बातचीत करती थी। पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर गुजरात ले जाने का आरोप परिजन ने आरोप लगाया है कि रंजीत राय ने संजना को बहला-फुसलाकर अपने साथ गुजरात ले गया है। पीड़िता के पिता ने टाउन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें रंजीत राय पर अपहरण का आरोप लगाया गया है। टाउन थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिग छात्रा के अपहरण की शिकायत मिलते ही तत्काल FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम रंजीत राय और संजना कुमारी की तलाश में जुट गई है। दोनों की लोकेशन ट्रेस करने के लिए तकनीकी सहायता का उपयोग किया जा रहा है और गुजरात में भी अलर्ट जारी किया गया है। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द अपनी बेटी की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी प्रतिदिन स्कूल जाती थी, लेकिन अब वह लापता है और उन्हें संदेह है कि रंजीत ने उसे बहकाया है।


