लुधियाना में ननिहाल आई 17 साल की युवती का अपहरण:कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर नहर में फेंकने की कोशिश मामला दर्ज

लुधियाना में ननिहाल आई 17 साल की युवती का अपहरण:कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर नहर में फेंकने की कोशिश मामला दर्ज

लुधियाना के माछीवाड़ा साहिब के गांव गद्दोवाल में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ अपने ननिहाल आई एक 17 साल की युवती को न केवल अगवा किया गया बल्कि उसे नशीला पदार्थ पिलाकर जान से मारने की भी कोशिश की गई। पुलिस ने इस मामले में गगनप्रीत सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फोन कर बुलाया, फिर कार में किया अगवा पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से अपने ननिहाल गांव गद्दोवाल आई हुई थी। 9 मार्च 2026 को आरोपी गगनप्रीत सिंह ने उसे फोन करके मिलने के बहाने बुलाया। जैसे ही युवती वहां पहुंची गगनप्रीत और उसके साथियों ने उसे जबरदस्ती अपनी कार में खींच लिया। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने कार के अंदर उसे जबरन कोल्ड ड्रिंक पिलाई जिसमें कोई नशीली चीज मिली हुई थी। नशीला पदार्थ पीने के बाद युवती बेसुध हो गई। युवती ने बताया कि जब उसे हल्का होश आया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी उसे नहर में फेंकने की तैयारी कर रहे थे। शोर मचाया तो छेड़छाड़ कर सड़क पर फेंका खुद को मौत के करीब देख युवती ने पूरी ताकत से शोर मचाना शुरू कर दिया। घबराए आरोपी उसे दोबारा गाड़ी में डालकर ले गए। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान मुख्य आरोपी गगनप्रीत सिंह ने उसके साथ अश्लील हरकतें (छेड़छाड़) कीं और उसे बुरी तरह छुआ। अंत में आरोपी उसे नशे की हालत में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। इन धाराओं में केस दर्ज थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गगनप्रीत सिंह,परमजीत कौर,सनी आरोपियों के खिलाफ
धारा 127 (2) गलत तरीके से बंधक बनाना, धारा 3 (5): सामूहिक तौर पर अपराध को अंजाम देना,धारा 8: छेड़छाड़ और लज्जा भंग करने के प्रयास से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है पुलिस का पक्ष: इस मामले में जानकारी देते हुए जाँच अधिकारी ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *