मारपीट के बाद अपहरण, 2 लाख की फिरौती ली:पटना में बुजुर्ग बोला- घर पर आए थे बदमाश, जबरन ले गए

मारपीट के बाद अपहरण, 2 लाख की फिरौती ली:पटना में बुजुर्ग बोला- घर पर आए थे बदमाश, जबरन ले गए

बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना क्षेत्र में एक 60 साल के व्यक्ति का अपहरण हो गया। इसे दो लाख रुपए की फिरौती लेकर छोड़ दिया गया है। बिस्कूरवा गांव निवासी भोलू मांझी को शुक्रवार रात उनके घर से अगवा किया गया था। भोलू मांझी ने बताया कि शुक्रवार रात दो लोग उन्हें घर बुलाने आए और रिश्तेदारों के आने की जानकारी दी। जब वह रिश्तेदारों को खोजते हुए घर से थोड़ी दूर आगे गए, तो दोनों व्यक्ति उन्हें बाइक पर बैठाकर गांव से बाहर ले गए। मारपीट के बाद आंखों में बांधी पट्टी गांव से बाहर एक चार पहिया वाहन में चार अन्य लोग पहले से मौजूद थे। सभी ने मिलकर भोलू मांझी को जबरन गाड़ी में बैठाया, मारपीट की और उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी। इसके बाद उन्हें एक सुनसान जगह ले जाया गया। सुनसान जगह पर उनके हाथ-पैर बांधकर मारपीट की गई और उनकी बेटी को फोन कर फिरौती की मांग की गई। बेटी ने पैसे न होने की बात कही, जिसके बाद उनके दामाद ने दो लाख दो हजार रुपए देकर उन्हें छुड़ाया। अपहरणकर्ताओं ने उन्हें गांव से कुछ दूर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को दी मामले की जानकारी घर पहुंचने पर भोलू मांझी को उनके दामाद ने बताया कि फिरौती देने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया है। यह घटना शुक्रवार रात की है। भोलू मांझी रविवार को बेलछी थाना पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद वह इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भी गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित ने मामले की सूचना दी है, लेकिन अभी तक उनकी ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना क्षेत्र में एक 60 साल के व्यक्ति का अपहरण हो गया। इसे दो लाख रुपए की फिरौती लेकर छोड़ दिया गया है। बिस्कूरवा गांव निवासी भोलू मांझी को शुक्रवार रात उनके घर से अगवा किया गया था। भोलू मांझी ने बताया कि शुक्रवार रात दो लोग उन्हें घर बुलाने आए और रिश्तेदारों के आने की जानकारी दी। जब वह रिश्तेदारों को खोजते हुए घर से थोड़ी दूर आगे गए, तो दोनों व्यक्ति उन्हें बाइक पर बैठाकर गांव से बाहर ले गए। मारपीट के बाद आंखों में बांधी पट्टी गांव से बाहर एक चार पहिया वाहन में चार अन्य लोग पहले से मौजूद थे। सभी ने मिलकर भोलू मांझी को जबरन गाड़ी में बैठाया, मारपीट की और उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी। इसके बाद उन्हें एक सुनसान जगह ले जाया गया। सुनसान जगह पर उनके हाथ-पैर बांधकर मारपीट की गई और उनकी बेटी को फोन कर फिरौती की मांग की गई। बेटी ने पैसे न होने की बात कही, जिसके बाद उनके दामाद ने दो लाख दो हजार रुपए देकर उन्हें छुड़ाया। अपहरणकर्ताओं ने उन्हें गांव से कुछ दूर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को दी मामले की जानकारी घर पहुंचने पर भोलू मांझी को उनके दामाद ने बताया कि फिरौती देने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया है। यह घटना शुक्रवार रात की है। भोलू मांझी रविवार को बेलछी थाना पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद वह इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भी गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित ने मामले की सूचना दी है, लेकिन अभी तक उनकी ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *