अमेरिका के गुरुद्वारा साहिब से किडनैप सिख की लाश मिली:2 दिन पहले जबरन कार में बैठा ले गए थे तीन लोग, रसोइए का काम करते थे

अमेरिका के गुरुद्वारा साहिब से किडनैप सिख की लाश मिली:2 दिन पहले जबरन कार में बैठा ले गए थे तीन लोग, रसोइए का काम करते थे

अमेरिका के ट्रेसी शहर के गुरुद्वारे से किडनैप हुए सिख व्यक्ति का आज शव मिला है। मौत किन कारणों से हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है। मृतक की पहचान अवतार सिंह (57) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लुधियाना के रहने वाले हैं और कई साल से कैलिफोर्निया में परिवार सहित रह रहे हैं। दमदमी टकसाल के प्रमुख बाबा हरनाम सिंह धुमा ने शनिवार शाम को अपने फेसबुक पेज पर यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनका शव मिल गया है। वह ट्रेसी स्थित गुरुद्वारा साहिब में रसोइए के रूप में सेवा करते थे और परिसर में ही रहते थे। परिवार ने सैन जोआक्विन काउंटी शेरिफ ऑफिस में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली थी, जिसमें सफेद रंग की एसयूवी और गहरे कपड़े पहने तीन व्यक्ति अवतार सिंह को जबरन ले जाते दिखाई दे रहे थे। 17 फरवरी को हुए थे किडनेप पुलिस के अनुसार, 17 फरवरी को शाम 8:52 बजे लापता होने की सूचना मिलने पर टीम ने डब्ल्यू ग्रांट लाइन रोड के 16000 ब्लॉक पर जांच की। पुलिस ने अवतार सिंह और संदिग्ध एसयूवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी कर लोगों से जानकारी देने की अपील की थी। अवतार सिंह को जबरन एक्सयूबी में बैठाया
अमेरिकी पुलिस के अुनसार, एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जिससे पता चला कि तीन अज्ञात लोगों ने अवतार सिंह को जबरन कार में बैठाया और उसके बाद वहां से चले गए। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पत्नी ने तीन बच्चों को जन्म दिया था
पुलिस द्वारा डाली गई अवतार सिंह की पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों के कमेंट भी आए। लोग उनकी तरफ से गुरुद्वारा साहिब में की जाने वाली सेवा की प्रशंसा करते दिखे थे। वहीं कुछ लोगों ने ये भी बताया कि उनकी पत्नी ने तीन महीने पहले ही जुड़वा तीन बच्चे को जन्म दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *