जबलपुर से अपहृत नाबालिग 26 दिन बाद बरामद:फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, किशोरी का अपहरण कर ले गया आरोपी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर से अपहृत नाबालिग 26 दिन बाद बरामद:फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, किशोरी का अपहरण कर ले गया आरोपी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर से 26 दिन पहले लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी को पनागर पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक सौरभ ठाकुर को भी गिरफ्तार किया है, जिसने कथित रूप से किशोरी का अपहरण कर उसे अपने साथ ले जाकर बंधक बनाकर रखा था। पुलिस के अनुसार किशोरी को तेंदूखेड़ा के एक गांव से दस्तयाब किया गया। गुरुवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और किशोरी को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। फेसबुक से हुई थी दोस्ती जांच में सामने आया कि करीब छह महीने पहले सौरभ ठाकुर की किशोरी से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच चैटिंग और फोन पर बातचीत शुरू हो गई थी। आरोपी कई बार पनागर आकर किशोरी से मिल भी चुका था। 22 फरवरी को अचानक हुई थी लापता पनागर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी 22 फरवरी को अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश के बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। किशोरी के मोबाइल जांच के दौरान सौरभ नाम के युवक से संपर्क का पता चला, जिसके आधार पर पुलिस टीम तेंदूखेड़ा पहुंची और वहां से किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपी गिरफ्तार, किशोरी सुरक्षित पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। वहीं, किशोरी को सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *