आजमगढ़ जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने दीदारगंज थाना क्षेत्र से अपह्त किशोरी को महाराष्ट्र से बरामद कर लिया है। इस मामले में दीदारगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी विवेचना बाद में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को ट्रांसफर कर दी गई थी। मामले की विवेचना एंट्री ह्यूमन ट्रैफिकिंग में ट्रांसफर होने के बाद AHTU के प्रभारी अभय राज मिश्रा मामले की विवेचना में जुट गए। मामले की विवेचना कर रही टीम को सर्विलांस के माध्यम से किशोरी की लोकेशन महाराष्ट्र में मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। इसके साथ ही मेडिकल के लिए भेज कर परिजनों के सुपुर्द भी कर दिया है। आरोपी ने कोर्ट से लिया स्टे इस मामले में नामजद अभियुक्त अशफाक अहमद ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए हाई कोर्ट से स्थगन आदेश प्राप्त किया हुआ है। ऐसे में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। किशोरी को बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अभयराज मिश्रा सब इंस्पेक्टर उमेश कुमार शाहिद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे। जिले में अपह्त किशोरी बरामद करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी बड़ी संख्या में किशोरियों को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द भी किया है।


