पिपराकोठी| थाना क्षेत्र के जीवधारा से अपहृत एक व्यवसायी की पुत्री को पुलिस ने मठबनवारी से सकुशल बरामद कर लिया है। जबकि अपहरण के आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के पिता द्वारा चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आवेदन में बताया गया कि वे कल्याणपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं और पिछले करीब पांच वर्षों से अपने परिवार के साथ जीवधारा में रहकर व्यवसाय कर रहे हैं। उनकी पुत्री शाम करीब सात बजे शौच के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। देर रात तक बेटी के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पिपराकोठी| थाना क्षेत्र के जीवधारा से अपहृत एक व्यवसायी की पुत्री को पुलिस ने मठबनवारी से सकुशल बरामद कर लिया है। जबकि अपहरण के आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के पिता द्वारा चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आवेदन में बताया गया कि वे कल्याणपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं और पिछले करीब पांच वर्षों से अपने परिवार के साथ जीवधारा में रहकर व्यवसाय कर रहे हैं। उनकी पुत्री शाम करीब सात बजे शौच के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। देर रात तक बेटी के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।


