मंत्री बनने के बाद गौरेला पहुंचे खुशवंत साहेब:सतनामी समाज ने पारंपरिक मांदर की धुन पर किया स्वागत

मंत्री बनने के बाद गौरेला पहुंचे खुशवंत साहेब:सतनामी समाज ने पारंपरिक मांदर की धुन पर किया स्वागत

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मंत्री बनने के बाद पहली बार गौरेला पहुंचे। यहां संजय चौक पर उत्कर्ष सतनामी समाज कल्याण समिति के सदस्यों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उत्कर्ष सतनामी समाज कल्याण समिति, पेंड्रारोड के अध्यक्ष सूर्यकांत रात्रे के नेतृत्व में समाज के लोगों ने मांदर की धुन पर पंथी गीत गाकर, फूलमाला, शाल और श्रीफल भेंट कर मंत्री का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिले से सैकड़ों की संख्या में सतनामी समाज के सदस्य उपस्थित रहे। धर्मगुरु गुरु खुशवंत साहेब ने बाबा गुरु घासीदास जी के तैल चित्र पर आरती की। इसके बाद उन्होंने समाज प्रमुखों से भेंट मुलाकात की और समाज से संबंधित जानकारी ली। मंत्री ने सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने को लेकर भी चर्चा की। समाज प्रमुखों से मुलाकात के बाद वे रायपुर के लिए रवाना हो गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *