जहानाबाद में इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। गोपालगंज बाजार के कपड़ा व्यवसायी ओमकार कुमार की बेटी खुशबू कुमारी ने कला संकाय में 465 अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। वह उत्क्रमित इंटर विद्यालय बैरामसराय की छात्रा हैं। खुशबू कुमारी ने बताया कि उन्होंने घर पर रहकर पढ़ाई की और इस मुकाम को हासिल किया। उन्हें बिहार टॉप करने की उम्मीद थी, लेकिन कुछ अंकों से वह पीछे रह गईं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया, जिन्होंने उन्हें हर समय प्रोत्साहित किया। खुशबू का लक्ष्य एक अच्छे कॉलेज में प्रवेश लेकर आगे की पढ़ाई करना और फिर यूपीएससी की तैयारी कर देश व समाज की सेवा करना है। खुशबू बचपन से ही पढ़ाई में लगनशील
खुशबू अपने दो भाइयों में सबसे बड़ी हैं। उनके पिता ओमकार कुमार ने बताया कि खुशबू बचपन से ही पढ़ाई में लगनशील और मेहनती थी, इसलिए उन्हें पूरा विश्वास था कि उनकी बेटी टॉप करेगी। माता सरिता देवी ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि खुशबू घर में कई घंटों तक अकेले पढ़ाई करती थी, जिससे उन्हें उसकी सफलता का पूरा भरोसा था। खुशबू की सफलता की खबर मिलते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। पूर्व जिला पार्षद निराला कुमार ने उन्हें बधाई दी, जबकि मोहम्मद शमशेर आलम ने उनके घर जाकर मिठाई खिलाई और खुशी जाहिर की। उन्होंने खुशबू को आम लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। जहानाबाद में इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। गोपालगंज बाजार के कपड़ा व्यवसायी ओमकार कुमार की बेटी खुशबू कुमारी ने कला संकाय में 465 अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। वह उत्क्रमित इंटर विद्यालय बैरामसराय की छात्रा हैं। खुशबू कुमारी ने बताया कि उन्होंने घर पर रहकर पढ़ाई की और इस मुकाम को हासिल किया। उन्हें बिहार टॉप करने की उम्मीद थी, लेकिन कुछ अंकों से वह पीछे रह गईं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया, जिन्होंने उन्हें हर समय प्रोत्साहित किया। खुशबू का लक्ष्य एक अच्छे कॉलेज में प्रवेश लेकर आगे की पढ़ाई करना और फिर यूपीएससी की तैयारी कर देश व समाज की सेवा करना है। खुशबू बचपन से ही पढ़ाई में लगनशील
खुशबू अपने दो भाइयों में सबसे बड़ी हैं। उनके पिता ओमकार कुमार ने बताया कि खुशबू बचपन से ही पढ़ाई में लगनशील और मेहनती थी, इसलिए उन्हें पूरा विश्वास था कि उनकी बेटी टॉप करेगी। माता सरिता देवी ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि खुशबू घर में कई घंटों तक अकेले पढ़ाई करती थी, जिससे उन्हें उसकी सफलता का पूरा भरोसा था। खुशबू की सफलता की खबर मिलते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। पूर्व जिला पार्षद निराला कुमार ने उन्हें बधाई दी, जबकि मोहम्मद शमशेर आलम ने उनके घर जाकर मिठाई खिलाई और खुशी जाहिर की। उन्होंने खुशबू को आम लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।


