देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (Khelo India Tribal Games) का आयोजन छत्तीसगढ़ की मेजबानी में हो रहा है। 25 मार्च से 3 अप्रैल तक यह आयोजित है।छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और खेल मंत्री अरुण साव 26 मार्च को रायपुर (Raipur) के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय मैदान पहुंचकर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत आयोजित वेटलिफ्टिंग स्पर्धा (Weight Lifting) देखने पहुंचे। उन्होंने विभिन्न प्रदेशों से आए खिलाड़ियों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई भी की।वेटलिफ्टिंग इवेंट के अन्य वजन ग्रुप में मिजोरम (Mizoram) के इसाक मालसावम्तलुआंगा ने स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता। डिप्टी सीएम अरुण साव ने वेटलिफ्टिंग स्पर्धा के विजेताओं को पदक वितरित किए।खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार भी इस दौरान मौजूद थे। बता दें कि इस जनजातीय खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताएं रायपुर, जगदलपुर (Jagdalpur) और सरगुजा में आयोजित हैं।