Khatu Shyam Viral Video: ये है असली श्याम भक्त, मीलों सफर तय कर चौखट तक पहुंचा.. आगे की कहानी दिल को झकझोर देगी!

Khatu Shyam Viral Video: ये है असली श्याम भक्त, मीलों सफर तय कर चौखट तक पहुंचा.. आगे की कहानी दिल को झकझोर देगी!

Khatu Shyam Viral Video: कहते हैं कि बाबा श्याम के बुलावे के बिना उनके दरबार में कोई हाजिरी नहीं दे पाता, फिर चाहे वो इंसान हो या कोई बेजुबान। जोबनेर से खाटूधाम तक की पैदल यात्रा में इन दिनों एक ‘मूक भक्त’ चर्चा का केंद्र बना हुआ है। फाल्गुन मेले की चिलचिलाती धूप और तपती सड़कों पर जब जोबनेर से श्याम भक्तों का जत्था ‘जय श्री श्याम’ के जयकारों के साथ रवाना हुआ, तो उनके साथ एक ऐसा साथी भी देखने को मिला जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भक्त

आजकल इंटरनेट पर एक अनोखे पदयात्री की खूब चर्चा हो रही है, जिसे लोग प्यार से डोगेश भाई बुला रहे हैं। मामला जोबनेर से खाटू श्याम जी तक निकलने वाली पैदल यात्रा का है। जब भक्तों का जत्था बाबा के जयकारे लगाते हुए निकला, तो यह बेजुबान कुत्ता भी उनके साथ हो लिया और करीब 60 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर खाटूधाम पहुंचा। आंखों पर काला चश्मा और गले में बाबा श्याम का भगवा दुपट्टा पहने ‘डोगेश भाई’ का टशन देखकर हर कोई हैरान रह गया।

सेल्फी लेने के लिए लगी भीड़

रास्ते भर डोगेश भाई किसी वीआईपी से कम नहीं लग रहे थे। जैसे ही लोगों की नजर इस चश्मे वाले भक्त पर पड़ती, लोग रुक-रुक कर उनके साथ अपनी फोटो खिंचवाने लगते। रास्ते भर लोगों ने डोगेश भाई के साथ जमकर सेल्फी ली और वीडियो बनाए। भक्तों ने भी उसे लावारिस नहीं समझा, बल्कि अपने परिवार के सदस्य की तरह उसकी सेवा की और उसे खाना-पानी खिलाते हुए साथ लेकर आए।

तपती धूप और लंबी दूरी, पर नहीं मानी हार

लंबी दूरी और तपती सड़क के कारण एक वक्त ऐसा आया जब डोगेश भाई के पैरों ने जवाब देना शुरू कर दिया। चलते-चलते पैरों में गहरे छाले पड़ गए और वह लड़खड़ाने लगा। यह देखकर भक्तों का दिल भर आया। तुरंत पैरों में दवा लगाई गई और पट्टियां बांधी गईं। भक्तों ने सोचा कि शायद अब यह बेजुबान आगे नहीं चल पाएगा, लेकिन जैसे ही पट्टी बंधी, डोगेश भाई फिर से खड़े हुए और बाबा श्याम के जयकारों के बीच फिर से अपनी मंजिल की ओर चल पड़े। लोगों का कहना है कि यह कोई आम कुत्ता नहीं है, बल्कि इसके ऊपर बाबा श्याम की कोई विशेष कृपा है, तभी तो एक बेजुबान इतनी लंबी यात्रा इतनी खुशी-खुशी पूरी कर पाया।

मंदिर की दहलीज पर रुकी राहें

सबसे भावुक पल तब आया जब भक्तों के साथ कुत्ता खाटू के मुख्य मंदिर पहुंचा। लेकिन असली भावुक पल तब आया जब मंदिर की दहलीज पर सुरक्षाकर्मियों ने उसे अंदर जाने से रोक दिया। चौखट पर खड़ा वह बेजुबान नम आंखों से अपने आराध्य को निहारता रहा, जिसे देख हर भक्त का कलेजा भर आया। उसकी आंखों में एक अजीब सी नमी थी, मानो वह बाबा से कह रहा हो कि मैं आ तो गया, पर मिल नहीं पाया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कह रहे हैं कि भले ही डोगेश भाई को मंदिर में एंट्री नहीं मिली, पर बाबा श्याम ने उसकी हाजिरी स्वीकार कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *