सहरसा शहर में रविवार को दो दिवसीय “अजब रंगीला गजब रंगीला खाटू महोत्सव” के तहत भव्य निशान यात्रा निकाली गई। बड़ी दुर्गा मंदिर प्रांगण से शुरू हुई इस यात्रा में हजारों महिलाओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। उनके हाथों में निशान थे और शहर में जयकारों की गूंज सुनाई दी। निशान यात्रा बड़ी दुर्गा मंदिर से शुरू होकर सहरसा शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरी और वापस मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किए। दो दिवसीय खाटू महोत्सव के दौरान कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें भजन-कीर्तन, भंडारा और प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति शामिल है। महोत्सव में 31 घंटे का अखंड ज्योत भी प्रज्वलित किया जाएगा। महोत्सव से जुड़ी तस्वीरें.. आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने का प्रयास
श्री खाटू श्याम भक्त मंडल के सचिव आदित्य मित्तल ने बताया कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य लोगों को खाटू श्याम बाबा की भक्ति और सेवा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन धार्मिक भावनाओं को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में एकता और सकारात्मकता का संदेश भी देते हैं। मित्तल ने आगे कहा कि इस आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। शहर के लोगों ने भी इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लेकर इसे सफल बनाने में सहयोग दिया। सहरसा में आयोजित यह खाटू महोत्सव भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन गया है। सहरसा शहर में रविवार को दो दिवसीय “अजब रंगीला गजब रंगीला खाटू महोत्सव” के तहत भव्य निशान यात्रा निकाली गई। बड़ी दुर्गा मंदिर प्रांगण से शुरू हुई इस यात्रा में हजारों महिलाओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। उनके हाथों में निशान थे और शहर में जयकारों की गूंज सुनाई दी। निशान यात्रा बड़ी दुर्गा मंदिर से शुरू होकर सहरसा शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरी और वापस मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किए। दो दिवसीय खाटू महोत्सव के दौरान कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें भजन-कीर्तन, भंडारा और प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति शामिल है। महोत्सव में 31 घंटे का अखंड ज्योत भी प्रज्वलित किया जाएगा। महोत्सव से जुड़ी तस्वीरें.. आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने का प्रयास
श्री खाटू श्याम भक्त मंडल के सचिव आदित्य मित्तल ने बताया कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य लोगों को खाटू श्याम बाबा की भक्ति और सेवा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन धार्मिक भावनाओं को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में एकता और सकारात्मकता का संदेश भी देते हैं। मित्तल ने आगे कहा कि इस आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। शहर के लोगों ने भी इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लेकर इसे सफल बनाने में सहयोग दिया। सहरसा में आयोजित यह खाटू महोत्सव भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन गया है।


