गैस संकट के बीच होटलों पर खंडवा प्रशासन की सख्ती:छापेमारी में 26 होटलों से 18 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त

गैस संकट के बीच होटलों पर खंडवा प्रशासन की सख्ती:छापेमारी में 26 होटलों से 18 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त

खंडवा शहर में चल रहे गैस संकट के बीच प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर सख्ती शुरू कर दी है। गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाते हुए 26 होटलों से 18 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में तहसीलदारों, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर होटल और ढाबों की जांच की। जांच के दौरान कई जगहों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाए जाने पर उन्हें जब्त कर लिया गया। जिला आपूर्ति अधिकारी दिनेश सावले ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। लगातार नए सिलेंडर भी प्राप्त हो रहे हैं, इसलिए उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। गैस सिलेंडर की बुकिंग फोन या ऑनलाइन माध्यम से करें, ताकि एजेंसी द्वारा होम डिलीवरी के जरिए समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके। जिला प्रशासन का कहना है कि घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग रोकने के लिए आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा, ताकि आम उपभोक्ताओं को गैस की निर्बाध सप्लाई मिल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *