खामेनेई की चेतावनी से दुनिया में हलचल! ट्रंप के बयान पर बोले- छिड़ सकता है युद्ध

खामेनेई की चेतावनी से दुनिया में हलचल! ट्रंप के बयान पर बोले- छिड़ सकता है युद्ध

Iran US tensions: अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान पर हमला हुआ तो पूरा मध्य पूर्व “क्षेत्रीय युद्ध” की आग में झुलस जाएगा। बता दें कि ईरान के सुप्रीम लीडर का बयान ऐसे समय पर आया है, जब डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी दे चुके हैं। 

क्या बोले खामेनेई?

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने कहा कि अमेरिका को यह जान लेना चाहिए कि अगर उसने युद्ध शुरू किया, तो यह सिर्फ एक देश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह पूरे क्षेत्रीय युद्ध में बदल जाएगा।

ईरान डरने वाला नहीं है-खामेनेई

बता दें कि ईरान के सुप्रीम लीडर का यह बयान अमेरिका के खिलाफ अब तक का सबसे सीधा और तीखा संदेश माना जा रहा है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैन्य धमकियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ईरान ऐसी धमकियों से डरने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा, “ट्रंप बार-बार कहते हैं कि वे युद्धपोत लेकर आए हैं। ईरानी राष्ट्र इन बातों से डरने वाला नहीं है। ईरान की जनता इन धमकियों से विचलित नहीं होगी।”

अयातुल्ला अली खामेनेई ने ईरान में हालिया विरोध प्रदर्शनों को भी “तख्तापलट जैसी साजिश” करार दिया और कहा कि इन आंदोलनों का उद्देश्य देश की शासन व्यवस्था और संस्थानों पर हमला करना है।

ट्रंप का दावा: ईरान से बातचीत चल रही है

खामेनेई की चेतावनी से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत चल रही है। एयर फोर्स वन में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, “एक ऐसा समझौता हो सकता है जो संतोषजनक हो—बिना परमाणु हथियारों के। उन्हें ऐसा करना चाहिए। मुझे नहीं पता वे करेंगे या नहीं, लेकिन वे हमसे गंभीरता से बातचीत कर रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *