खगौल के मुस्तफापुर नौनचक गांव निवासी ड्रग्स सप्लायर कल्लू पासवान को पूछताछ के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वह पटना का बड़ा पैडलर है और पूरे शहर में स्मैक, हेरोइन व ब्राउन शुगर की सप्लाई करता था। उसके पूरे नेटवर्क का पुलिस को पता चल गया है। ड्रग्स तस्करी से कल्लू ने कम समय में करोड़ों की संपत्ति बनाई है। फिलहाल पुलिस को उसके दो बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिन्हें फ्रीज करा दिया गया है। उसके घर से जमीन के कई कागजात भी मिले हैं। पुलिस को कल्लू का पैन कार्ड भी मिला है, जिससे उसकी संपत्ति और अन्य बैंक खातों की जानकारी मिलने की उम्मीद है। कल्लू खुद को केबल सप्लायर और टीवी मैकेनिक बताता है। खगौल में ही उसकी एक दुकान भी है, जिससे उसकी आमदनी महज 12 से 15 हजार रुपये प्रति माह बताई जाती है। इसके बावजूद उसने नौनचक में चार मंजिला आलीशान मकान बना रखा है। घर में सुख-सुविधा के सभी सामान मौजूद हैं। पुलिस अपराध से अर्जित इस संपत्ति को जब्त कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि कल्लू की संपत्ति जब्त की जाएगी। उसके नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी मिली है। कल्लू का बेटा फरार है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। आम लोग ड्रग्स या नशीले पदार्थों से जुड़ी सूचना 8102488655 नंबर पर दे सकते हैं। उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। असम और अरुणाचल से मंगाता था खेप अब तक की जांच में सामने आया है कि कल्लू और उसका बेटा कई राज्यों से ड्रग्स की खेप मंगवाते थे। कल्लू ने पूछताछ में बताया कि उसके पास आरा से खेप आती थी, लेकिन जांच में पता चला है कि असम और अरुणाचल प्रदेश से भी ड्रग्स की सप्लाई होती थी। एसएसपी ने भी कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों से कल्लू ड्रग्स मंगवाता था। शनिवार देर रात तक चली छापेमारी के दौरान कल्लू के घर से 4.84 किलो ड्रग्स बरामद हुआ, जिसमें 2.02 किलो हेरोइन और 2.82 किलो ब्राउन शुगर शामिल है। बरामद ड्रग्स उच्च गुणवत्ता का है और इसकी कीमत करीब 7.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गोवा के पैडलर से संपर्क में था बिट्टू कल्लू का बड़ा बेटा बिट्टू भी उसके अवैध कारोबार में शामिल है। दूसरे राज्यों के तस्करों से बातचीत वही करता था। जांच में पता चला है कि बिट्टू ने कोर्ट प्यून की परीक्षा का फॉर्म भरा था। वह इंटर पास है। उसका एडमिट कार्ड कल्लू के मोबाइल में मिला है। रविवार को बिट्टू की परीक्षा खगड़िया में होनी थी। पुलिस की टीम शनिवार रात ही खगड़िया पहुंच गई थी। वहां की पुलिस के साथ परीक्षा केंद्र पर छापेमारी भी की गई, लेकिन बिट्टू नहीं मिला। वहां से जानकारी मिली कि वह परीक्षा देने नहीं आया। इधर पटना में देर रात तक पुलिस बिट्टू और उसके सहयोगियों की तलाश करती रही। कल्लू और बिट्टू के मोबाइल फोन भी पुलिस जांच रही है। दोनों के मोबाइल और घर से दर्जनों फ्लाइट टिकट मिले हैं, जिनमें कई टिकट पूर्वोत्तर राज्यों के हैं। सबसे अधिक टिकट गोवा के पाए गए हैं। पुलिस को पता चला है कि बिट्टू मौज-मस्ती के लिए अक्सर गोवा जाता था और वहां के पैडलरों के संपर्क में भी था। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक मोबाइल नंबरों पर वाट्सएप कॉल के जरिए दोनों बाप-बेटों की लंबी बातचीत के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस सभी मोबाइल नंबरों की सीडीआर खंगाल रही है। पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए कई राज्यों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। खगौल के मुस्तफापुर नौनचक गांव निवासी ड्रग्स सप्लायर कल्लू पासवान को पूछताछ के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वह पटना का बड़ा पैडलर है और पूरे शहर में स्मैक, हेरोइन व ब्राउन शुगर की सप्लाई करता था। उसके पूरे नेटवर्क का पुलिस को पता चल गया है। ड्रग्स तस्करी से कल्लू ने कम समय में करोड़ों की संपत्ति बनाई है। फिलहाल पुलिस को उसके दो बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिन्हें फ्रीज करा दिया गया है। उसके घर से जमीन के कई कागजात भी मिले हैं। पुलिस को कल्लू का पैन कार्ड भी मिला है, जिससे उसकी संपत्ति और अन्य बैंक खातों की जानकारी मिलने की उम्मीद है। कल्लू खुद को केबल सप्लायर और टीवी मैकेनिक बताता है। खगौल में ही उसकी एक दुकान भी है, जिससे उसकी आमदनी महज 12 से 15 हजार रुपये प्रति माह बताई जाती है। इसके बावजूद उसने नौनचक में चार मंजिला आलीशान मकान बना रखा है। घर में सुख-सुविधा के सभी सामान मौजूद हैं। पुलिस अपराध से अर्जित इस संपत्ति को जब्त कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि कल्लू की संपत्ति जब्त की जाएगी। उसके नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी मिली है। कल्लू का बेटा फरार है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। आम लोग ड्रग्स या नशीले पदार्थों से जुड़ी सूचना 8102488655 नंबर पर दे सकते हैं। उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। असम और अरुणाचल से मंगाता था खेप अब तक की जांच में सामने आया है कि कल्लू और उसका बेटा कई राज्यों से ड्रग्स की खेप मंगवाते थे। कल्लू ने पूछताछ में बताया कि उसके पास आरा से खेप आती थी, लेकिन जांच में पता चला है कि असम और अरुणाचल प्रदेश से भी ड्रग्स की सप्लाई होती थी। एसएसपी ने भी कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों से कल्लू ड्रग्स मंगवाता था। शनिवार देर रात तक चली छापेमारी के दौरान कल्लू के घर से 4.84 किलो ड्रग्स बरामद हुआ, जिसमें 2.02 किलो हेरोइन और 2.82 किलो ब्राउन शुगर शामिल है। बरामद ड्रग्स उच्च गुणवत्ता का है और इसकी कीमत करीब 7.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गोवा के पैडलर से संपर्क में था बिट्टू कल्लू का बड़ा बेटा बिट्टू भी उसके अवैध कारोबार में शामिल है। दूसरे राज्यों के तस्करों से बातचीत वही करता था। जांच में पता चला है कि बिट्टू ने कोर्ट प्यून की परीक्षा का फॉर्म भरा था। वह इंटर पास है। उसका एडमिट कार्ड कल्लू के मोबाइल में मिला है। रविवार को बिट्टू की परीक्षा खगड़िया में होनी थी। पुलिस की टीम शनिवार रात ही खगड़िया पहुंच गई थी। वहां की पुलिस के साथ परीक्षा केंद्र पर छापेमारी भी की गई, लेकिन बिट्टू नहीं मिला। वहां से जानकारी मिली कि वह परीक्षा देने नहीं आया। इधर पटना में देर रात तक पुलिस बिट्टू और उसके सहयोगियों की तलाश करती रही। कल्लू और बिट्टू के मोबाइल फोन भी पुलिस जांच रही है। दोनों के मोबाइल और घर से दर्जनों फ्लाइट टिकट मिले हैं, जिनमें कई टिकट पूर्वोत्तर राज्यों के हैं। सबसे अधिक टिकट गोवा के पाए गए हैं। पुलिस को पता चला है कि बिट्टू मौज-मस्ती के लिए अक्सर गोवा जाता था और वहां के पैडलरों के संपर्क में भी था। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक मोबाइल नंबरों पर वाट्सएप कॉल के जरिए दोनों बाप-बेटों की लंबी बातचीत के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस सभी मोबाइल नंबरों की सीडीआर खंगाल रही है। पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए कई राज्यों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।


