खगड़िया पुलिस ने 15.8 किलो गांजा जब्त किया:तीन अंतरजिला तस्कर अरेस्ट, 8 लाख रुपये कीमत आंकी गई

खगड़िया पुलिस ने 15.8 किलो गांजा जब्त किया:तीन अंतरजिला तस्कर अरेस्ट, 8 लाख रुपये कीमत आंकी गई

खगड़िया जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक, खगड़िया के निर्देश पर की गई कार्रवाई में खगड़िया रेलवे स्टेशन के रेक प्वाइंट के पास से 15.8 किलोग्राम गांजा और तीन मोबाइल फोन के साथ तीन अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रेलवे क्षेत्र के आसपास मादक पदार्थों की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि होने के बाद चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक विशेष छापामारी दल का गठन किया। टीम ने मौके पर दबिश दी और तीनों तस्करों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान राम कुमार, रुपेश कुमार और कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। ये सभी अलौली थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि गांजे की इस खेप को रेलवे मार्ग के जरिए आगे के स्थानों पर सप्लाई करने की योजना थी। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश कर रही है। इस संबंध में चित्रगुप्तनगर थाना में कांड संख्या-25/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 111 बीएनएस और धारा 8/20 (b)(ii)(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही, सभी अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की गहन जांच की जा रही है। छापामारी दल का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-01) खगड़िया, श्री मुकुल रंजन ने किया। इस कार्रवाई में चित्रगुप्तनगर थाना अध्यक्ष पु.अ.नि. चन्द्रकांत कुमार, डीआईयू टीम खगड़िया, एसओजी-03 पटना और सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे। खगड़िया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। खगड़िया जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक, खगड़िया के निर्देश पर की गई कार्रवाई में खगड़िया रेलवे स्टेशन के रेक प्वाइंट के पास से 15.8 किलोग्राम गांजा और तीन मोबाइल फोन के साथ तीन अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रेलवे क्षेत्र के आसपास मादक पदार्थों की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि होने के बाद चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक विशेष छापामारी दल का गठन किया। टीम ने मौके पर दबिश दी और तीनों तस्करों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान राम कुमार, रुपेश कुमार और कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। ये सभी अलौली थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि गांजे की इस खेप को रेलवे मार्ग के जरिए आगे के स्थानों पर सप्लाई करने की योजना थी। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश कर रही है। इस संबंध में चित्रगुप्तनगर थाना में कांड संख्या-25/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 111 बीएनएस और धारा 8/20 (b)(ii)(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही, सभी अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की गहन जांच की जा रही है। छापामारी दल का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-01) खगड़िया, श्री मुकुल रंजन ने किया। इस कार्रवाई में चित्रगुप्तनगर थाना अध्यक्ष पु.अ.नि. चन्द्रकांत कुमार, डीआईयू टीम खगड़िया, एसओजी-03 पटना और सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे। खगड़िया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *