खगड़िया पुलिस ने जिले में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। मानसी और चैथम थाना क्षेत्रों में की गई अलग-अलग कार्रवाइयों में 25 हजार रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी सहित दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तारियों को जिले में सक्रिय आपराधिक गिरोहों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। पहली कार्रवाई में, मानसी थाना क्षेत्र के राजाजान गांव से 25,000 रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी अनिरुद्ध यादव को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी मानसी थाना पुलिस और पटना एसटीएफ की संयुक्त टीम ने की। अनिरुद्ध यादव स्व. राजेन्द्र यादव का बेटा है। वो लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार था और उस पर इनाम घोषित था। आरोपी से पूछताछ जारी पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अनिरुद्ध यादव के खिलाफ मानसी थाना कांड संख्या 144/25 समेत हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। मानसी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष रणनीति तैयार की गई थी, जिसके बाद पटना एसटीएफ के सहयोग से उसे उसके गांव से पकड़ा गया। थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके अन्य आपराधिक संबंधों की जानकारी जुटाई जा रही है। दूसरी बड़ी सफलता चैथम थाना क्षेत्र में मिली, जहां रविवार को कुख्यात अपराधी फंटूश यादव उर्फ अवधेश यादव को गिरफ्तार किया गया। फंटूश यादव के खिलाफ लूट, आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं, और उसका आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होने की उम्मीद फंटूश यादव की गिरफ्तारी एसटीएफ और चैथम थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई का परिणाम है। इस अभियान का नेतृत्व चैथम थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने किया। थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था, जिससे आम लोगों में दहशत थी। उसकी गिरफ्तारी से चैथम थाना क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अपराधियों से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही इनके नेटवर्क, सहयोगियों और अवैध हथियारों के स्रोतों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। खगड़िया पुलिस ने जिले में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। मानसी और चैथम थाना क्षेत्रों में की गई अलग-अलग कार्रवाइयों में 25 हजार रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी सहित दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तारियों को जिले में सक्रिय आपराधिक गिरोहों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। पहली कार्रवाई में, मानसी थाना क्षेत्र के राजाजान गांव से 25,000 रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी अनिरुद्ध यादव को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी मानसी थाना पुलिस और पटना एसटीएफ की संयुक्त टीम ने की। अनिरुद्ध यादव स्व. राजेन्द्र यादव का बेटा है। वो लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार था और उस पर इनाम घोषित था। आरोपी से पूछताछ जारी पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अनिरुद्ध यादव के खिलाफ मानसी थाना कांड संख्या 144/25 समेत हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। मानसी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष रणनीति तैयार की गई थी, जिसके बाद पटना एसटीएफ के सहयोग से उसे उसके गांव से पकड़ा गया। थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके अन्य आपराधिक संबंधों की जानकारी जुटाई जा रही है। दूसरी बड़ी सफलता चैथम थाना क्षेत्र में मिली, जहां रविवार को कुख्यात अपराधी फंटूश यादव उर्फ अवधेश यादव को गिरफ्तार किया गया। फंटूश यादव के खिलाफ लूट, आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं, और उसका आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होने की उम्मीद फंटूश यादव की गिरफ्तारी एसटीएफ और चैथम थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई का परिणाम है। इस अभियान का नेतृत्व चैथम थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने किया। थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था, जिससे आम लोगों में दहशत थी। उसकी गिरफ्तारी से चैथम थाना क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अपराधियों से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही इनके नेटवर्क, सहयोगियों और अवैध हथियारों के स्रोतों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।


