खगड़िया DM ने SH 95 का निरीक्षण किया:कात्यायनी मंदिर विकास कार्य भी देखा, बेहतर क्वालिटी के निर्देश दिए

खगड़िया जिलाधिकारी नवीन कुमार ने रविवार को चौथम प्रखंड में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कात्यायनी मंदिर के पास चल रहे प्रगति कार्यों और एसएच-95 पर सड़क निर्माण की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने और आम जनता को होने वाली असुविधाओं को न्यूनतम रखने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सभी कार्य मानकों के अनुरूप और पारदर्शिता के साथ किए जाने चाहिए। इस अवसर पर अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) विजयंत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार और राजस्व अधिकारी खगड़िया अंचल राहुल कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे। कात्यायनी मंदिर के विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान मंदिर से जुड़े लोग भी मौजूद रहे। खगड़िया जिलाधिकारी नवीन कुमार ने रविवार को चौथम प्रखंड में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कात्यायनी मंदिर के पास चल रहे प्रगति कार्यों और एसएच-95 पर सड़क निर्माण की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने और आम जनता को होने वाली असुविधाओं को न्यूनतम रखने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सभी कार्य मानकों के अनुरूप और पारदर्शिता के साथ किए जाने चाहिए। इस अवसर पर अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) विजयंत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार और राजस्व अधिकारी खगड़िया अंचल राहुल कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे। कात्यायनी मंदिर के विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान मंदिर से जुड़े लोग भी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *